चुनाव

पूर्व केंद्रीय मंत्री Jayant Sinha ने ऐसा क्या किया कि BJP को इतना बड़ा कदम उठाने पर मजबूर होना पड़ा

Jayant Sinha: लोकसभा चुनाव-2024 के बीच भाजपा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा को कारण बताओ नोटिस जारी किया है और उनसे दो दिन के भीतर स्पष्टीकरण देने के लिए कहा गया है. दरअसल चुनाव प्रचार में हिस्सा न लेने और वोट न देने के कारण पार्टी ने ये नोटिस जारी किया है.

पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा के बेटे जयंत सिन्हा वर्तमान में झारखंड की हजारीबाग लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद हैं. फिलहाल उन्‍होंने मार्च में लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने की इच्छा जताई थी और कहा था कि उनको चुनावी कर्तव्यों से मुक्त किया जाए.

मीडिया सूत्रों के मुताबिक, भाजपा के प्रदेश महासचिव आदित्य साहू ने नोटिस जारी करते हुए कहा है, ‘जब से पार्टी ने मनीष जयसवाल को हजारीबाग लोकसभा सीट से उम्मीदवार घोषित किया है, तब से आप संगठनात्मक कार्यों और चुनाव प्रचार में कोई दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं. आपको अपने वोट का प्रयोग करने की जरूरत भी महसूस नहीं हुई. आपके आचरण से पार्टी की छवि खराब हुई है.’

हालांकि अभी तक जयंत सिन्हा की ओर से इस नोटिस का जवाब नहीं दिया गया है. बता दें कि 2019 में कांग्रेस के गोपाल साहू को हराकर सिन्हा ने 4.79 लाख वोटों से जीत दर्ज की थी. 20 मई को लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के तहत झारखंड की तीन सीटों पर वोट पड़े थे. हजारीबाग में सबसे अधिक 64.32 प्रतिशत मतदान हुआ तो वहीं चतरा में 62.96 प्रतिशत और कोडरमा में 61.86 प्रतिशत वोटिंग हुई.

ये भी पढ़ें-भोजपुरी एक्टर पवन सिंह के खिलाफ भाजपा ने की बड़ी कार्रवाई, पार्टी की बात न मानने पर दी गई ये सजा

जयंत पहले ही कर चुके हैं ये अनुरोध

इससे पहले जयंत सिन्हा ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर 2 मार्च को एक पोस्‍ट शेयर की थी, जिसमें भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा से अनुरोध करते हुए कहा था, ‘मुझे प्रत्यक्ष चुनावी कर्तव्यों से मुक्त करें.’

उन्होंने कहा था कि वह भारत और दुनिया भर में वैश्विक जलवायु परिवर्तन से निपटने के अपने प्रयासों पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं. इस पोस्ट के बाद ही भाजपा ने झारखंड की इस सीट से मनीष जायसवाल को अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया था, जबकि इस सीट का प्रतिनिधित्व कभी यशवंत सिन्हा और उनके बाद में उनके बेटे जयंत सिन्हा ने किया था.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

लगातार क्यों कांप रही भारत की धरती? उत्तराखंड से Delhi-NCR तक हड़कंप के बाद अरुणाचल में आधी रात भूचाल

उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता के भूकंप के बाद Delhi-NCR तक झटके महसूस हुए,…

6 minutes ago

Aaj Ka Panchang: आज आश्विन कृष्ण द्वादशी और मघा नक्षत्र का दुर्लभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Aaj Ka Panchang: 7 अक्टूबर 2026, बुधवार को आश्विन कृष्ण द्वादशी तिथि रात 11:17 बजे…

47 minutes ago

Aaj Ka Rashifal: बुधवार को राजयोग से बदल जाएगी ग्रहों की चाल, धनु और कुंभ समेत किसे मिलेगा मनचाहा लाभ?

Aaj Ka Rashifal: 7 अक्टूबर 2026, बुधवार को बुधादित्य, लक्ष्मीनारायण और मालव्य जैसे शुभ योग…

1 hour ago

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

9 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

9 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

9 hours ago