Jharkhand Election: झारखंड में दूसरे चरण की वोटिंग होने के साथ ही आज विधानसभा चुनाव संपन्न हो गया. इस दूसरे चरण में 38 सीटों पर मतदान हुआ. यहां कुल 81 सीटें हैं, सभी सीटों पर हुए चुनाव के नतीजे अब 23 नवंबर को जारी किए जाएंगे.
बहरहाल, न्यूज चैनलों पर एग्जिट पोल के आंकड़े जारी किए जा रहे हैं. मैटराइज़ सर्वे एजेंसी ने झारखंड को लेकर जो एग्जिट पोल जारी किया है, वो स्पष्ट रूप से भाजपा की सरकार बनवा रहे हैं.
81 सीटों वाली झारखंड विधानसभा में बहुमत के लिए 41 सीटों की जरूरत होती है.
मैटराइज़ एग्जिट पोल के मुताबिक, झारखंड में भाजपा गठबंधन को 42 से 47 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है. वहीं, झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के नेतृत्व वाले इंडिया ब्लॉक को 25 से 30 सीटें जीतने का दावा किया गया है. जबकि अन्य के खाते में 1 से 4 सीट जाने का अनुमान लगाया गया है.
बता दें कि झारखंड में हर पांच साल में सत्ता परिवर्तन होने का इतिहास रहा है. साल 2019 के विधानसभा चुनावों में JMM के नेतृत्व वाले गठबंधन ने 47 सीटें और एनडीए को 25 सीटें मिली थी.
मैटराइज़ के सर्वे में झारखंड के चुनाव में अलग-अलग पार्टियों को मिलने वाली सीटों और वोट शेयर का अनुमान लगाया गया है.
मैटराइज के एग्जिट पोल के अनुसार, राज्य में सत्ता परिवर्तन होने जा रहा है और झारखंड़ में इस बार भाजपा गठबंधन की सरकार बनती नजर आ रही है, जबकि यहां झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राजद के साथ बने ‘इंडी’ गठबंधन को बड़ा झटका लगता दिख रहा है.
वोट शेयरिंग की बात करें तो, मैटराइज के एग्जिट पोल के अनुसार, भाजपा गठबंधन को 44.9 प्रतिशत वोट मिलने की उम्मीद है. जबकि, जेएमएम-कांग्रेस और आरजेडी गठबंधन का वोट शेयर 38.2 फीसदी रह सकता है. वहीं, सर्वे में अन्य को 16.9 प्रतिशत वोट शेयर का अनुमान लगाया गया है.
मैटराइज एग्जिट पोल के सैंपल साइज की बात करें तो राज्य के 87 हजार से ज्यादा लोगों की राय इसके लिए ली गई. इसमें 41 से हजार से अधिक पुरुष, 29 हजार से ज्यादा महिलाएं और 15 हजार से अधिक युवाओं की राय शामिल है.
– भारत एक्सप्रेस
यह भी पढिए: महाराष्ट्र में इस बार किस दल की बन रही है सरकार? जानिए Exit Polls में किसे मिला बहुमत
Pakistan News: पाकिस्तान के चार बड़े प्रांतों को तोड़कर 12 से 15 नए राज्य बनाने…
एलन मस्क की सैटेलाइट इंटरनेट कंपनी Starlink की भारत में एंट्री को लेकर विवाद गहरा…
Rahul Gandhi on Elon Musk: एलन मस्क ने भारत में Starlink की एंट्री में देरी…
Cancer Medicines Price Cut: केंद्र सरकार ने कैंसर की दवाओं पर मुनाफे की सीमा तय…
Weather Update के मुताबिक, दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत कई राज्यों में तेज बारिश, आंधी…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: