Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Jharkhand Exit Polls: झारखंड में इस बार किस दल की बन रही है सरकार? जानिए एग्जिट पोल में किसे मिला बहुमत

झारखंड में विधानसभा चुनाव के दो चरण में 13 और 20 नवंबर को वोट डाले गए, अब 23 नवंबर को चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे. आज शाम को मतदान संपन्‍न होने के साथ ही एग्जिट पोल के आंकड़े सामने आ गए हैं.

Jharkhand Election Exit Poll Results 2024
Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Jharkhand Election: झारखंड में दूसरे चरण की वोटिंग होने के साथ ही आज विधानसभा चुनाव संपन्‍न हो गया. इस दूसरे चरण में 38 सीटों पर मतदान हुआ. यहां कुल 81 सीटें हैं, सभी सीटों पर हुए चुनाव के नतीजे अब 23 नवंबर को जारी किए जाएंगे.

बहरहाल, न्‍यूज चैनलों पर एग्जिट पोल के आंकड़े जारी किए जा रहे हैं. मैटराइज़ सर्वे एजेंसी ने झारखंड को लेकर जो एग्जिट पोल जारी किया है, वो स्‍पष्‍ट रूप से भाजपा की सरकार बनवा रहे हैं.

81 सीटों वाली झारखंड विधानसभा में बहुमत के लिए 41 सीटों की जरूरत होती है.

झारखंड में भाजपा गठबंधन की सरकार

मैटराइज़ एग्जिट पोल के मुताबिक, झारखंड में भाजपा गठबंधन को 42 से 47 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है. वहीं, झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के नेतृत्व वाले इंडिया ब्लॉक को 25 से 30 सीटें जीतने का दावा किया गया है. जबकि अन्य के खाते में 1 से 4 सीट जाने का अनुमान लगाया गया है.

बता दें कि झारखंड में हर पांच साल में सत्ता परिवर्तन होने का इतिहास रहा है. साल 2019 के विधानसभा चुनावों में JMM के नेतृत्व वाले गठबंधन ने 47 सीटें और एनडीए को 25 सीटें मिली थी.

मैटराइज़ के सर्वे में झारखंड के चुनाव में अलग-अलग पार्टियों को मिलने वाली सीटों और वोट शेयर का अनुमान लगाया गया है.

चुनाव में कांग्रेस-JMM को बड़ा झटका

मैटराइज के एग्जिट पोल के अनुसार, राज्य में सत्ता परिवर्तन होने जा रहा है और झारखंड़ में इस बार भाजपा गठबंधन की सरकार बनती नजर आ रही है, जबकि यहां झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राजद के साथ बने ‘इंडी’ गठबंधन को बड़ा झटका लगता दिख रहा है.

वोट शेयरिंग की बात करें तो, मैटराइज के एग्जिट पोल के अनुसार, भाजपा गठबंधन को 44.9 प्रतिशत वोट मिलने की उम्मीद है. जबकि, जेएमएम-कांग्रेस और आरजेडी गठबंधन का वोट शेयर 38.2 फीसदी रह सकता है. वहीं, सर्वे में अन्य को 16.9 प्रतिशत वोट शेयर का अनुमान लगाया गया है.

मैटराइज एग्जिट पोल के सैंपल साइज की बात करें तो राज्य के 87 हजार से ज्यादा लोगों की राय इसके लिए ली गई. इसमें 41 से हजार से अधिक पुरुष, 29 हजार से ज्यादा महिलाएं और 15 हजार से अधिक युवाओं की राय शामिल है.

अलग-अलग एजेंसियों के एग्जिट पोल

  • मैटराइज, चाणक्य, पीपुल्स पल्स और टाइम्स नाउ के एग्जिट पोल में भाजपा-एनडीए की बहुमत वाली सरकार बनने का अनुमान लगाया गया है.
  • एक्सिस माई इंडिया और पी मार्क के एग्जिट पोल में फिर से इंडिया गठबंधन की सरकार बनते दिखाई गई है.
  • एक्सिस माई इंडिया के मुताबिक, झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन को 53 सीटें और एनडीए को 25 सीटें मिलेंगी.
  • टाइम्स नाउ जेवीसी एग्जिट पोल में भारतीय जनता पार्टी और उसके सहयोगी दलों की सरकार बनती दिख रही है.
  • टाइम्स नाउ जेवीसी एग्जिट पोल के मुताबिक भाजपा-एनडीए को 40 से 44 सीटें और इंडिया गठबंधन को 30 से 40 सीटें मिलेंगी.
  • चाणक्य एग्जिट पोल के मुताबिक, एनडीए को 45 से 50 सीटें, वहीं इंडिया गठबंधन को 35 से 38 सीटें मिलने का अनुमान है
  • पीपुल्स पल्स के मुताबिक, एनडीए को 44-53 सीटें और इंडिया गठबंधन को 25-37 सीटें मिल सकती हैं. इनके अलावा अन्य को 5 से 9 सीटें मिल सकती हैं.
  • पी-मार्क एग्जिट पोल के अनुमान के अनुसार, झारखंड में इंडिया गठबंधन को पूर्ण बहुमत मिलेगा, जबकि एनडीए को 31 से 40 सीटें मिल सकती हैं.

– भारत एक्‍सप्रेस

यह भी पढिए: महाराष्ट्र में इस बार किस दल की बन रही है सरकार? जानिए Exit Polls में किसे मिला बहुमत



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Latest