चरणजीत सिंह चन्नी (फाइल फोटो)
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और जालंधर से कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं. महिला आयोग द्वारा उन्हें फिर से नोटिस जारी किया जा रहा है. महिलाओं के प्रति विवादित बयान को लेकर उन्हें हाल ही में आयोग की ओर से नोटिस भेजा गया था. इस नोटिस में उन्हें आयोग के ऑफिस में तलब किया गया था. लेकिन, कांग्रेस सांसद ने आयोग के नोटिस का कोई जवाब नहीं दिया है. अब आयोग दूसरी बार उन्हें नोटिस जारी कर रहा है.
इधर, गंभीर हो रहे इस मामले के बाद सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने माफी मांग ली है. बताया जा रहा है कि उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और अपने बयान को लेकर माफी मांगी है. हालांकि, वह नोटिस पर जवाब देने के लिए आयोग के ऑफिस नहीं पहुंचे हैं.
पंजाब महिला आयोग की अध्यक्ष राज लाली गिल ने कहा है कि उन्हें हर चीज को अनदेखा करने की आदत हो गई है. लोगों की राय को अनदेखा करना, नोटिस को अनदेखा करना. लेकिन फिर भी, हम आज शाम तक इंतजार करेंगे. अगर वह नहीं आते हैं, तो हम दूसरा पत्र जारी करेंगे. उनकी मानसिकता यह है कि ‘मुझे नहीं लगता कि मुझे किसी को जवाब देने की जरूरत है, मैं किसी आयोग के पास क्यों जाऊं या दूसरों को जवाब क्यों दूं?’ लेकिन यह याद रखना चाहिए कि जिन लोगों ने उन्हें मुख्यमंत्री बनाया था, उन्हीं ने पद से हटाया भी है.
महिला आयोग की ओर से चन्नी के जवाब का इंतजार किया जा रहा है. अगर वह जवाब नहीं देते हैं तो उन्हें आगे भी पत्र जारी किया जाएगा. आयोग द्वारा इस मामले में अब पंजाब डीजीपी को इस बारे में पत्र लिखा जाएगा. मीडिया के सवाल के जवाब में पंजाब महिला आयोग की अध्यक्ष राज लाली गिल ने कहा है कि आगे अगर जरूरत होगी तो वह लोकसभा स्पीकर को पत्र लिखेंगी.
-भारत एक्सप्रेस
Krishna Janmabhoomi Case: मथुरा श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद में इलाहाबाद हाई कोर्ट 20 नवंबर को…
Rahul Gandhi At Columbia University: कोलंबिया यूनिवर्सिटी में राहुल गांधी ने भारत को 'आर्थिक आपदा'…
Azam Khan ED Case: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आजम खान को इलाहाबाद हाईकोर्ट से मिली…
Positive Health Awards: मुंबई में आयोजित 18वें डॉ. बत्रा पॉजिटिव हेल्थ अवॉर्ड्स में छह ऐसे…
CJI Surya Kant Contempt Case: सीजेआई सूर्यकांत के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी करने के मामले…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर चरक संहिता का संस्कृत श्लोक साझा…