केरल के सीएम पिनराई विजयन (फाइल फोटो)
CM Pinarayi Vijayan On Congress: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने 3 मार्च को केरल की वायनाड लोकसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल किया. नॉमिनेशन फाइल करने से पहले राहुल गांधी ने वायनाड में एक रोड-शो किया. जिसमें हजारों की संख्या में कार्यकर्ता नजर आए. अब इसी रोड-शो को लेकर केरल के सीएम पिनराई विजयन ने हमला बोला है.
सीएम विजयन ने गुरुवार (4 मार्च) को कहा कि कांग्रेस बीजेपी से डरी हुई है. यही वजह है कि राहुल गांधी के रोड-शो में कांग्रेस पार्टी या फिर इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग का झंडा नहीं दिखा.
सीएम पिनराई विजयन ये भी कहा कि कांग्रेस के इस रुख से साफ पता चलता है कि वह इंडियन मुस्लिम लीग के वोट तो चाहती है, लेकिन इनके झंडा अपनी रैलियों या फिर रोड-शो में दिखाने से डरती है. ऐसे में अब लगता है कि कांग्रेस उस स्तर तक गिर गई है, जहां पर वह सांप्रदायिक ताकतों से डरती हुई नजर आ रही है.
बता दें कि वायनाड सीट से बीजेपी ने केरल के प्रदेश अध्यक्ष के. सुरेंद्रन को चुनावी मैदान में उतारा है. वहीं भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने एनी राजा को टिकट दिया है. राहुल गांधी की लड़ाई इन्हीं दो लोगों से है. केरल में 26 अप्रैल को मतदान होगा.
यह भी पढ़ें- Election 2024: ‘पीएम मोदी की एक झलक पाने को बेताब दिखे लोग’, प्रधानमंत्री ने कूच बिहार में किया रोड शो
केरल की वायनाड सीट हमेशा से चर्चा में रही है. 2019 में लोकसभा चुनाव के दौरान जब इस निर्वाचन क्षेत्र में रोड शो हुआ था तब आईयूएमएल के झंडे कांग्रेस से ज्यादा दिखाई दे रहे थे. जबकि इस बार न तो कांग्रेस और न ही आईयूएमएल के झंडे दिखाई दिए.
-भारत एक्सप्रेस
योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश में दिव्यांग बच्चों की शुरुआती शिक्षा को बढ़ावा देने के…
UP Project: योगी सरकार की ‘प्रोजेक्ट प्रवीण’ योजना के तहत कक्षा 9 से 12 तक…
Brij Bhushan Sharan Singh on SIR Controversy: चंदौली में राम कथा के दौरान पूर्व सांसद…
अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड के 114 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंचने और शेयर बाजार…
Liquor Shop Salesman Murder Case: फतेहपुर के दुर्गई गांव में 50 हजार रुपये के उधार…
Anant Singh Expelled From JDU: बिहार विधान परिषद चुनाव में जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार…