Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Election 2024: ‘पीएम मोदी की एक झलक पाने को बेताब दिखे लोग’, प्रधानमंत्री ने कूच बिहार में किया रोड शो

लोकसभा चुनाव को लेकर पूरे देश का सियासी पारा हाई हो चुका है. सभी पार्टियां सत्ता में वापसी को लेकर भरसक प्रयास कर रही हैं. इसी कड़ी में पीएम मोदी ने आज यानी कि 4 मार्च को पश्चिम बंगाल के कूच बिहार में चुनावी रैली को संबोधित किया.

PM Modi Road show

पीएम मोदी ने कूच बिहार में रैली को किया संबोधित

लोकसभा चुनाव को लेकर पूरे देश का सियासी पारा हाई हो चुका है. सभी पार्टियां सत्ता में वापसी को लेकर भरसक प्रयास कर रही हैं. इसी कड़ी में पीएम मोदी ने आज यानी कि 4 मार्च को पश्चिम बंगाल के कूच बिहार में चुनावी रैली को संबोधित किया. पीएम मोदी ने यहां पर एक लंबा रोड-शो किया. जिसमें हजारों की संख्या में लोग पीएम मोदी की एक झलक पाने के लिए बेताब दिखाई दिए.

पीएम मोदी ने टीएमसी पर बोला हमला

पीएम मोदी ने रोड-शो के बाद चुनावी रैली को संबोधित किया. जिसमें उन्होंने विपक्ष और टीएमसी पर करारा हमला बोला. पीएम मोदी ने कहा कि “टीएमसी, लेफ्ट और कांग्रेस का इंडी गठबंधन सिर्फ झूठ और अफवाह की राजनीति में जुटा है.

इन्होंने मतुआ, राजबंशी और नामशूद्र साथियों की कभी परवाह नहीं की, लेकिन आज जब भाजपा सरकार सीएए लेकर आई तो ये अफवाहें फैला रहे हैं. मां भारती पर आस्था रखने वाले हर परिवार को नागरिकता देना, मोदी की गारंटी है.”

आरोपियों को बचाने में जुटी थी TMC- पीएम

पीएम मोदी ने संदेशखाली में महिलाओं पर हुए अत्याचार और ईडी पर हमले को लेकर लोगों से कहा है कि “बीजेपी ही है, जो यहां माताओं-बहनों पर होने वाले अत्याचार को रोक सकती है. पूरे बंगाल ने, पूरे देश ने देखा है कि कैसे TMC सरकार ने संदेशखाली के गुनहगारों को बचाने के लिए पूरी ताकत लगा दी. संदेशखाली की महिलाओं के साथ जो हुआ, वो TMC के अत्याचार की पराकाष्ठा है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital