चुनाव

जिसका टिकट काटने की धमकी देते थे चिराग पासवान, अब LJP ने बनाया उम्मीदवार, जानें 5 सीटों पर किसे उतारा

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर एनडीए में बिहार के लिए हुए सीट बंटवारे में एलजेपी को 5 सीटें मिली थीं. अब इन सीटों पर एलजेपी ने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है. जिसमें चिराग पासवान हाजीपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे. पार्टी ने सभी सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की है. जमुई सीट से चिराग पासवान के बहनोई अरुण भारती को टिकट दिया गया है.

वीणा देवी को टिकट

इस लिस्ट में एक नाम सबसे ज्यादा चौंकाने वाला सामने आया है. पार्टी से बगावत करने वालीं सांसद वीणा देवी को एक बार फिर से वैशाली सीट से टिकट दिया गया है. चिराग पासवान मंच से कई बार ये बोल चुके थे कि पार्टी से गद्दारी करने वालों को टिकट नहीं देंगे, लेकिन अब वीणा देवी को भी टिकट मिला है. एलजेपी ने खगड़िया और समस्तीपुर से नए चेहरों को चुनाव मैदान में उतारा है. जिन चेहरों को उतारा गया है उनमें शांभवी चौधरी और राजेश वर्मा का नाम शामिल है.

शांभवी चौधरी को समस्तीपुर से उतारा

बता दें कि शांभवी चौधरी जेडीयू नेता और बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी की बेटी है. इसके साथ ही शांभवी पूर्व IPS अधिकारी आचार्य किशोर कुणाल की बहू हैं.

ये भी पढ़ें-Siyasi Kissa: अमिताभ न हारें इसलिए राजीव ने खेला था ये दांव…एक रात की प्लानिंग ने पलट दी थी सियासत की कहानी

राजेश वर्मा खगड़िया से लड़ेंगे चुनाव

पहले चर्चा थी कि शांभवी चौधरी जमुई से चुनाव लड़ सकती हैं, लेकिन एलजेपी की लिस्ट में उन्हें समस्तीपुर से टिकट दिया. शांभवी की सियासी पारी का ये आगाज है. उन्हें पहली बार लोकसभा चुनाव चुनाव का उम्मीदवार बनाया गया है. वहीं राजेश वर्मा को खगड़िया से प्रत्याशी घोषित किया गया है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

2 hours ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

2 hours ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

2 hours ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

2 hours ago

‘खतरे में है आम नागरिक का वोट देने का अधिकार’, पूर्व जज रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…

2 hours ago

नक्सलवाद खत्म, अब नशामुक्त भारत का लक्ष्य, गृह मंत्री अमित शाह ने भोपाल में मध्य प्रदेश के लिए रखा बड़ा टारगेट

भोपाल में गृह मंत्री अमित शाह ने देश को 2029 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य…

2 hours ago