चुनाव

Lok Sabha Election 2024: लाइन में लगकर अभिनेता जूनियर NTR और चिरंजीवी ने डाला वोट, कही ये बात

Lok Sabha Election 2024 Fourth Phase: सोमवार (13 मई) सुबह 7 बजे से चौथे चरण के मतदान का उत्सव शुरू हो गया है. सुबह-सुबह तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में अभिनेता जूनियर NTR जुबली हिल्स के ओबुल रेड्डी कॉलेज (मतदान केंद्र) में मतदान करने पहुंचे. इस दौरान उपस्थित अन्य लोग उनको देखने के लिए उमड़ पड़े तो कुछ उनके साथ फोटो खिंचाने के लिए उत्साहित दिखे.

हैदराबाद में ही पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने जुबली हिल्स पब्लिक स्कूल, बूथ नं. 150 में मतदान किया. इसी बीच भाजपा उम्मीदवार माधवी लता ने अमृता विद्यालयम (मतदान केंद्र) में मतदान किया है. इस दौरान जहां जूनियर NTR ने लोगों से वोट डालने की अपील की तो वहीं हैदराबाद सीट से भाजपा की उम्मीदवार माधवी लता ने भी कहा कि देश के हित में अधिक से अधिक लोग मतदान केंद्र पहुंचे और वोट डालें.

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने अपना वोट डाला. बिहार के लखीसराय में केंद्रीय मंत्री व बेगुसराय लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार गिरिराज सिंह मतदान करने पहुंचे. इस मौके पर उन्होंने कहा, ‘मतदाताओं से अपील करूंगा कि मतदान जरूर करें, यह लोकतंत्र का महापर्व है, इसमें सब हिस्सा लें. बेगुसराय सहित पटना की 40 की 40 सीटें भाजपा जीतेगी.’

मध्य प्रदेश के सीएम ने की ये अपील

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने परिवार के साथ उज्जैन के मतदान केंद्र नरुमल गगनदास जेठवानी सिंधी धर्मशाला, फ्री गंज, बूथ नंबर 60 पर मतदान किया. इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, ‘मैं सबसे अपील करता हूं कि मतदान करें. मध्य प्रदेश का आखिरी चरण का मतदान है, भाजपा की सरकार प्रचंड बहुमत से जीतेगी. मध्य प्रदेश की 29 की 29 सीटें हम जीतेंगे.’

पुलिस प्रशासन विफल है

आंध्र प्रदेश में नेल्लोर लोकसभा क्षेत्र से YSRCP उम्मीदवार विजयसाई रेड्डी मतदान करने पहुंचे. उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘कतारों को बनाए रखना पुलिस बल की जिम्मेदारी है, लेकिन इस स्थिति में उन्हें कोई परवाह नहीं है. जिस स्थान पर मैं मतदान करने आया हूं, वहां पुलिस प्रशासन बुरी तरह विफल रहा है.’

वोट की शक्ति का करें उपयोग

वहीं हैदराबाद में अभिनेता चिरंजीवी अपने परिवार के साथ जुबली हिल्स स्थित एक मतदान केंद्र पर मतदान किया. उन्होंने कहा, ‘मैं नए मतदाताओं से अनुरोध करता हूं कि वे अपने वोट की शक्ति का उपयोग जरूर करें.’

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

8वें वेतन आयोग का 1 साल पूरा…! सैलरी और पेंशन पर क्या है नई खबर? जानिए 5 बड़ी अपडेट्स

8वें वेतन आयोग के गठन को एक साल पूरा हो चुका है. केंद्रीय कर्मचारियों और…

6 minutes ago

रिहाई के 40 मिनट बाद ED का एक्शन! गिरफ्तारी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे आजम खान, जल्द सुनवाई की मांग

Supreme Court: जेल से रिहाई के तुरंत बाद ईडी द्वारा गिरफ्तार किए गए आजम खान…

44 minutes ago

उत्तराखंड में नदी में समाई इनोवा कार, चार लोगों की मौत, बाकी की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन

Uttarkashi Accident: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में गंगनानी धर्मकुंड के पास इनोवा कार नदी में गिर…

51 minutes ago

अदालत में झूठ बोलना पड़ा भारी! दिल्ली हाईकोर्ट का 6 CBI अधिकारियों पर शिकंजा, केस दर्ज करने के आदेश

Delhi High Court: पूर्व IRS अधिकारी अशोक अग्रवाल मामले में अदालत के सामने झूठे बयान…

53 minutes ago