चुनाव

Lok Sabha Election 2024: चौथे चरण का मतदान शुरू, मोदी सरकार के इन मंत्रियों की किस्मत दांव पर, जानें कौन कहां से और किसे दे रहा है चुनौती?

Lok Sabha Election 2024 Fourth Phase: लोकसभा चुनाव के चौथे चरण का मतदान आज सुबह 7 बजे से शुरू हो गया है. इस चरण में 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश की 96 सीटों के लिए वोट डालने का क्रम शुरू हो चुका है. भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच लोग मतदान केंद्र पहुंच कर वोट डाल रहे हैं. इसके साथ ही शाम 6 बजे तक कुल 1717 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो जाएगी. इन उम्मीदवारों में अजय मिश्र टेनी, गिरिराज सिंह, जी. किशन रेड्डी जैसे केंद्रीय मंत्रियों की किस्मत भी दांव पर लगी है.

गिरिराज सिंह

बिहार की बेगूसराय सीट से गिरिराज सिंह चुनाव मैदान में हैं. वह ग्रामीण विकास और पंचायती राज्य मंत्री हैं. उनके खिलाफ भाकपा के अवधेश कुमार राय को उतारा गया है. 2019 में बेगूसराय सीट पर भाजपा के गिरिराज सिंह ने भाकपा के कन्हैया कुमार को हरा कर जीत हासिल की थी. उस चुनाव में यहां 64.1% मतदान हुआ था.

ये भी पढ़ें-“युवा और महिला वोटर…” चौथे चरण की वोटिंग के लिए पीएम मोदी ने की ये अपील

अजय मिश्र टेनी

उत्तर प्रदेश की खीरी लोकसभा सीट से केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी भाजपा की ओर से फिर से मैदान में हैं. वह अपने इस कार्यकाल में लगातार चर्चा में रहे. दरअसल तिकुनिया कांड में किसानों की मौत मामले में उनके बेटे आशीष मिश्र का नाम सामने आया था. इसको लेकर टेनी के इस्तीफे की भी लोगों ने मांग की थी. फिलहाल उनके खिलाफ सपा ने पूर्व विधायक उत्कर्ष वर्मा और बसपा ने पंजाबी समाज के अक्षय कालरा को मैदान में उतारा है.

रावसाहेब दादाराव दानवे

रावसाहेब दादाराव दानवे केंद्रीय रेलवे, कोयला और खान राज्य मंत्री हैं और महाराष्ट्र की जालना सीट से भाजपा ने उनको चुनावी मैदान में उतारा है. कांग्रेस ने उनके खिलाफ कल्याण काले को उतारा है. बता दें कि 2019 के लोकसभा चुनाव में जालना सीट पर भाजपा के रावसाहेब दादाराव दानवे ने जीत हासिल की थी. उस वक्त यहां पर 69.3% मतदान हुआ था.

जी. किशन रेड्डी

बता दें कि तेलंगाना की बहुचर्चित सीट सिकंदराबाद से जी. किशन रेड्डी चुनावी मैदान में उतरे हैं. वह केंद्र सरकार में संस्कृति, पर्यटन और विकास मंत्री के साथ ही तेलंगाना भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं. उनके खिलाफ कांग्रेस ने दानम नागेंद्र और बीआरएस ने टी. पद्म राव को उतारा है. 2019 के लोक सभा चुनाव में सिकंदराबाद सीट से बीजेपी के जी. किशन रेड्डी ने जीत हासिल की थी. उस समय यहां पर 48.9 प्रतिशत वोटिंग हुई थी.

नित्यानंद राय

बिहार के उजियारपुर से भाजपा ने नित्यानंद राय को चुनावी मैदान में उतारा है. यह क्षेत्र मसालों के उत्पादन के लिए मशहूर है. नित्यानंद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रहे और मोदी सरकार में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री हैं. उनके खिलाफ राजद नेता और पूर्व मंत्री आलोक कुमार मेहता को उतारा गया है. 2019 में उजियारपुर सीट पर भाजपा के टिकट पर नित्यानंद राय ने जीत हासिल की थी. उस समय यहां पर 61.9% वोटिंग हुई थी.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

रिहाई के 40 मिनट बाद ED का एक्शन! गिरफ्तारी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे आजम खान, जल्द सुनवाई की मांग

Supreme Court: जेल से रिहाई के तुरंत बाद ईडी द्वारा गिरफ्तार किए गए आजम खान…

9 minutes ago

उत्तराखंड में नदी में समाई इनोवा कार, चार लोगों की मौत, बाकी की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन

Uttarkashi Accident: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में गंगनानी धर्मकुंड के पास इनोवा कार नदी में गिर…

17 minutes ago

अदालत में झूठ बोलना पड़ा भारी! दिल्ली हाईकोर्ट का 6 CBI अधिकारियों पर शिकंजा, केस दर्ज करने के आदेश

Delhi High Court: पूर्व IRS अधिकारी अशोक अग्रवाल मामले में अदालत के सामने झूठे बयान…

19 minutes ago

‘अधिकारियों को जेल भेजेंगे…’ SC की तल्ख टिप्पणी के बाद सुधरा BMC का रुख, हलफनामा करेगी पेश

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद बीएमसी ने दी संतोषजनक जानकारी। वरिष्ठ वकील…

28 minutes ago

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हरियाणा में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ मार्च में लेंगे हिस्सा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार को हरियाणा के करनाल में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ'…

35 minutes ago

लो जी…अमेरिका में भी हो गया वोट चोरी, मिडटर्म में हार के बाद गम में ट्रंप, बोले- बैलेट से चुनाव होता तो जीत जाते

Donald Trump: मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी को झटका लगने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने…

40 minutes ago