चुनाव

लखनऊ से लेकर मुंबई तक घर…भोजपुरी गायक पवन सिंह के पास है इतने करोड़ रुपये की संपत्ति

Pawan Singh Net Worth: भोजपुरी के ‘पावर स्टार’ पवन सिंह बिहार की काराकाट लोकसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल किया है. पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा काराकाट सीट पर बतौर राजग उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. नामांकन के दौरान दिए गए हलफनामे के अनुसार पवन सिंह के पास करोड़ों की संपत्ति है. आइए जानते हैं भोजपुरी के मशहूर सिंगर और एक्टर पवन सिंह की संपत्ति के बारे में-

भोजपुरी गायक एवं कलाकार पवन सिंह के पास 16.75 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति है. यह जानकारी निर्वाचन आयोग के समक्ष उनके द्वारा दाखिल किये गये एक हलफनामे से मिली है. पवन सिंह ने इससे पहले पश्चिम बंगाल से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के टिकट पर चुनाव लड़ने से भी इनकार कर दिया था.

पवन सिंह के लखनऊ से लेकर मुंबई तक घर

हलफनामे के अनुसार पवन सिंह के पास 5.04 करोड़ रुपये की चल संपत्ति और 11.70 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है. सिंह की चल संपत्ति में पांच बैंक खातों में जमा राशि, चार पहिया वाहन, मोटरसाइकिल, 31.09 लाख रुपये के गहने और 60,000 रुपये नकद शामिल है. 2022-23 में उनकी आय 51.58 लाख रुपये थी. हलफनामे के मुताबिक अचल संपत्ति में 4.16 करोड़ रुपये की आरा और पटना में गैर कृषि भूमि एवं आरा में दो वाणिज्यिक संपत्ति तथा मुंबई एवं लखनऊ में 6.45 करोड़ रुपये की पांच आवासीय संपत्ति शामिल हैं.

पवन सिंह के चुनाव मैदान में उतरने से काराकाट सीट पर मुकाबला त्रिकोणीय नजर आ रहा है. राजग प्रत्याशी कुशवाहा शीघ्र ही इस सीट से नामांकन पत्र दाखिल करेंगे. भाकपा (माले) लिबरेशन के राजाराम सिंह ‘महागठबंधन’ प्रत्याशी के रूप में पहले ही अपना नामांकन पत्र दाखिल कर चुके हैं. काराकाट लोकसभा सीट के लिए मतदान आम चुनाव के आखिरी चरण में एक जून को होगा.

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

रूल ऑफ माफिया खत्म, कानून का राज कायम; युवा वकीलों को सीएम योगी की बड़ी सीख

UP News: लखनऊ में आयोजित डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह…

24 seconds ago

हवस में अंधी पत्नी! क्यों बनी पति की कातिल? फरीदाबाद पुलिस ने खोले खौफनाक राज

Faridabad Murder Case: दिल्ली से सटे फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र में हवल में अंधी…

8 minutes ago

गूगल मैप ने ऐसा घुमाया कि जंगल में जा फंसे 9 टेक्नीशियन, हाथियों के डर से सहमे

कर्नाटक के चामराजनगर में गूगल मैप के भरोसे रास्ता तलाश रहे 9 टेक प्रोफेशनल्स घने…

35 minutes ago

सैल्यूट नन्ही शिवानी! बच्ची की जलती चिता को ‘गार्ड ऑफ ऑनर, 3 लोगों को दिया जीवनदान

नर्मदापुरम की 2 साल की शिवानी शर्मा सड़क हादसे में ब्रेन डेड हुई, तो मजदूर…

45 minutes ago

क्रिकेट के बहाने सियासी सिक्सर, अपने ही बयान पर घिरे मदन राठौड़, बोले- मेरी बात को गलत तरीके से पेश किया गया

भारत-पाकिस्तान और अमेरिका-पाकिस्तान क्रिकेट मैच को लेकर दिए गए बयान पर विवाद बढ़ने के बाद…

58 minutes ago