Mother's Day 2024
Mother’s Day 2024: इस साल मदर्स डे रविवार यानी 12 मई को दुनियाभर में मदर्स डे मनाया जाएगा. यह दिन हर मां को समर्पित है. हर बच्चा मां के लिए इस दिन को और भी ज्यादा स्पेशल बनाना चाहता हैं. इस दिन बच्चे अपनी मां को खास महसूस कराते हैं. इसके लिए वह मां को तोहफे देकर शुक्रिया कहते हैं. मां के लिए कुछ खास करके जैसे उन्हें घुमाने ले जाना, गिफ्ट देना या एक दिन उनके नाम करना ही काफी नहीं. उन्हें अपने दिल की बात शब्दों में जाहिर करें. अगर आपका भी कोई प्लान नहीं है, तो इन बॉलीवुड मूवीज को जरूर करें एंजॉय.
श्रीदेवी स्टारर ये फिल्म जियो सिनेमा पर स्ट्रीम हो रही है. कॉमेडी ड्रामा की कहानी एक मां पर बेस्ड है, जो अपने बच्चों के लिए इंग्लिश सीखती है. वह उनके सारे काम करने के बाद खुद को फिर से खोजती है.
स्वरा भास्कर इस दिल छू लेने वाली फिल्म में चंदा सहाय की भूमिका में हैं, जो एक अकेली मां है और अपनी बेटी अपेक्षा को अच्छी शिक्षा दिलाने के लिए कई नौकरियां करती है. इस धमाकेदार फिल्म को आप जियो सिनेमा और अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.
इस फिल्म में ऐश्वर्या राय एक सफल वकील और अकेली मां अनुराधा वर्मा की भूमिका निभाती हैं. जब उसकी बेटी का अपहरण हो जाता है, तो उसकी दुनिया उलट-पुलट हो जाती है. उसे अपनी बेटी को बचाने के लिए एक दोषी का केस लड़ना पड़ता है. इस फिल्म को आप जी5 पर एंजॉय कर सकते हैं.
इस मूवी में विद्या बालन ने विद्या का किरदार निभाया है, जो एक अकेली मां है, जिसे पता चलता है कि उसके बेटे ऑरो को प्रोजेरिया है, जो एक दुर्लभ बीमारी है. अपने बेटे का वो पूरी तरह ख्याल रखती है. इस फिल्म को आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.
इस फिल्म में काजोल एक अकेली मां का किरदार निभाती है, जो अपने बेटे का दिन-रात ख्याल रखती है. अपने बच्चे के लिए वह अपने सपनों को भी भूल जाती है. इस मूवी को आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं.
इस हल्की-फुल्की कॉमेडी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की. फिल्म में आयुष्मान खुराना, नीना गुप्ता, गजराज राव और सान्या मल्होत्रा जैसे शानदार कलाकार थे. इस मूवी को आप आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं.
कृति सेनन स्टारर यह फिल्म एक सरोगेट मां और उसके सामने आने वाली चुनौतियों की कहानी है. इस फिल्म के लिए कृति को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिला था. मिमी को आप जियो सिनेमा पर देख सकते हैं.
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…
छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी उन्मूलन के संकल्प को साकार करने के लिए अंडमान-निकोबार के…
श्री विजयपुरम स्थित लोक निवास में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने सभी विभागों की उच्चस्तरीय…
गाजियाबाद के सनसिटी में दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन…
Allahabad High Court lawyers protest boycott court: इलाहाबाद हाईकोर्ट में कुर्सी को लेकर शुरू हुआ…