चलते समय पैरों और अंगूठे में दर्द? जानें क्या है वजह
गृहमंत्री अमित शाह के साथ सीएम नीतीश कुमार।
Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के नतीजों की घोषणा मंगलवार को होने वाली है। इससे पहले देश की राजधानी दिल्ली में राजनीतिक हलचल मची है। आज दिल्ली दौरे पर आए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वापस पटना रवाना होने से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ लंबी बातचीत की। शाह से पहले नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात की थी।
पीएम आवास पर प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात और इसके कुछ घंटे बाद ही भाजपा के रणनीतिकार एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ फोन पर हुई नीतीश कुमार की बातचीत को मंगलवार को होने वाली काउंटिंग और चुनावी नतीजों के बाद बनने वाली सरकार के गठन के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
अमित शाह के साथ फोन पर हुई बातचीत से कुछ घंटे पहले प्रधानमंत्री आवास, 7 लोक कल्याण मार्ग पर पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच 35 मिनट से ज्यादा देर तक बातचीत हुई।यह बताया जा रहा है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पीएम मोदी और अमित शाह, दोनों नेताओं को राज्य में हुए लोकसभा चुनाव के संभावित नतीजों के बारे में जानकारी दी। इस मुलाकात और बातचीत को 2019 में लोकसभा चुनाव के बाद घटे घटनाक्रम के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि नीतीश कुमार स्वयं इस बार 2019 का इतिहास दोहराना नहीं चाहते हैं।
वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन का हिस्सा होने और बड़ी जीत मिलने के बावजूद नीतीश कुमार केंद्र में मंत्रिमंडल के गठन को लेकर नाराज हो गए थे। भाजपा और जेडीयू दोनों ही इस बार 2019 के प्रकरण को दोहराने से बचना चाहते हैं, इसलिए यह माना जा रहा है कि शीर्ष स्तर पर हुई इस मुलाकात और बातचीत के दौरान बिहार एवं देश के राजनीतिक हालात, एग्जिट पोल के अनुमान और मंगलवार को आने वाले चुनावी नतीजों के साथ-साथ एनडीए गठबंधन में भविष्य में नीतीश कुमार की भूमिका और केंद्र में पीएम मोदी के नेतृत्व में लगातार तीसरी बार बनने वाली सरकार के मंत्रिमंडल में जेडीयू की भागीदारी को लेकर भी चर्चा हुई हो सकती है।
— भारत एक्सप्रेस
जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की…
सुप्रीम कोर्ट ने नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान की अंतरिम जमानत के खिलाफ…
Pakistan Political Crisis: पाकिस्तान में शहबाज शरीफ, असीम मुनीर और मोहसिन नकवी के बीच बढ़ती…
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन और…
गेल (इंडिया) लिमिटेड ने स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए 'वाह क्या एनर्जी है'…
हेमचन्द्र विक्रमादित्य, जिन्हें इतिहास में हेमू के नाम से भी जाना जाता है, 16वीं सदी…