मीटिंग में मौजूद कांग्रेस की झारखंड इकाई के वरिष्ठ नेता.
रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के चीफ राजेश ठाकुर की अध्यक्षता में आज मीडिया विभाग, वार रूम, सोशल मीडिया पदाधिकारियों और अग्रणी संगठन मोर्चा के अध्यक्षों की बैठक हुई. बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मिर उपस्थित थे.
प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने पूरे मीडिया विभागों के कार्यों की विवेचना की और आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए. इस क्रम में उन्होंने निर्देश दिया की पांच न्याय 25 गारंटी तथा कांग्रेस के मेनिफेस्टो को समाज के सभी वर्गों तक पहुंचाने के लिए झारखंड में बोली और लिखे जाने वाली सभी भाषाओं में अनुवाद की जरूरत पर बल दिया. उन्होंने निर्देश दिया कि चुनाव के दौरान विभिन्न लोकसभा क्षेत्रों मे व्यापक प्रचार प्रसार हेतु प्रदेश स्तर के प्रवक्ताओं की नियुक्ति प्रभारी के रूप में जिला एवं लोकसभा स्तर पर किया जाए ताकि वह जिला और लोकसभा स्तर के प्रवक्ताओं से समन्वय स्थापित कर सके.
इस क्रम में उन्होंने कहा कि वर्तमान चुनाव अत्यंत महत्वपूर्ण है मीडिया विभाग के सदस्यों की भूमिका चुनाव के दौरान तो महत्वपूर्ण है लेकिन चुनाव के पहले की तैयारी मीडिया विभाग से जुड़े नेताओं पर ही होती है. आज के दौर में अपनी बातों को जनता तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम मीडिया ही है जनता के साथ सीधा संवाद इसी माध्यम से होता है यही कारण है कि मोदी सरकार के खास नुमाइंदों ने पिछले एक दशक के दौरान येन केन- प्रकारेन विभिन्न माध्यमों से लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर कब्जा करने की कोशिश की इसमें वह काफी हद तक सफल भी रहे लेकिन आम जनता की आवाज को कांग्रेस उठाती रही और यही कारण है कि मोदी सरकार के लाख कोशिशों के बावजूद मीडिया हमारी बातें जनता के समक्ष रख रही हैं.
इस अवसर पर अपने संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि चुनावी जंग का मैदान तैयार है जंग जीतने के लिए हर हथियार का इस्तेमाल किया जाता है परंतु लोकतंत्र में जनता की आवाज को हुकूमत तक पहुंचाने का बेहतरीन और सशक्त हथियार मीडिया ही है. हम अपनी बातों को,कांग्रेस के मेनिफेस्टो को पांच न्याय 25 गारंटी को जितने बेहतर तरीके से मीडिया के माध्यम से जनता तक पहुंचा सकते हैं उसे बेहतर माध्यम और कोई नहीं हो सकता अतः यह जरूरी है कि संविधान बचाने की इस लड़ाई में हम लोकतंत्र के चौथे स्तंभ का सहयोग बेहतरीन ढंग से लें. मोदी सरकार की करगुजारियों से न सिर्फ जनता बल्कि लोकतंत्र का हर स्तंभ परेशान है और नाराज है और शायद यही वजह है कि भाजपा आने वाले चुनाव के परिणामों को लेकर सशंकित है.
बैठक में राकेश सिन्हा, अमूल्य नीरज खलको,मानस सिन्हा, सोनाल शांति, निरंजन पासवान, आभा सिन्हा, डॉ संजय सिंह, कमल ठाकुर, शान्तनू मिश्रा, रियाज अहमद, खुर्शीद हसन रूमी, जेबा खान, शकील अहमद अंसारी, ऋषिकेश, सोशल मीडिया चेयरमैन गजेन्द्र सिंह, अग्रणी संगठन चेयरमैन गुंजन सिंह, नेली नाथन, अमीर हासमी, भानू प्रताप बड़ाईक, केदार पासवान, सुनीत शर्मा, ओंकार नाथ पांडे, हृदयानंद यादव, वाररूम-पूर्णिमा सिंह, अजय सिंह, गुलजार अहमद आदि उपस्थित थे.
Diwali Traditions: भारत के विभिन्न प्रांतों में दिवाली केवल दीप जलाने तक सीमित नहीं है.…
Ayodhya Deepotsav 2026: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 7 और 8 नवंबर को अयोध्या में रहेंगे. दीपोत्सव…
UPSSSC Recruitment 2026: UPSSSC ने बीसीजी तकनीशियन भर्ती के 76 अभ्यर्थियों को अभिलेख परीक्षण के…
UP Medical News: यूपी के सरकारी डॉक्टर अब पीजी के बाद सुपर स्पेशियलिटी की पढ़ाई…
IND vs NZ 2nd ODI: भारत ने वेलिंगटन में दूसरे वनडे में टॉस जीतकर न्यूजीलैंड…
Mohammed Shami Retirement: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान…