लाइफस्टाइल

Anti-Dandruff Hair Mask: डैंड्रफ की वजह से अगर आप भी हैं परेशान, तो घर का बना ये हेयर मास्क दिलाएगा 1 बार में अच्छा रिजल्ट

Anti-Dandruff Hair Mask: सर्दी हो या गर्मी…मौसम में बदलाव होता है तो उसका असर बालों पर भी नजर आने लगता है. सिर का डैंड्रफ स्कैल्प पर सफेद परत बना देती है जिसे खुजाने पर या जरा भी बालों पर हाथ फेरने पर रूसी (Dandruff) झड़कर गिरने लगती है. कई बार रूसी बालों से झड़कर कंधों पर गिरती है तो शर्मिंदगी का कारण भी बन जाती है. ऐसे में बेहद जरूरी है इस रूसी से छुटकारा पाना. कई लोग डैंड्रफ की प्रॉब्लम को दूर करने के बालों में खूब सारा ऑयल लगाने की सलाह देते हैं, लेकिन यह सही नहीं होता, कई बार इससे समस्या और बढ़ सकती है. अगर आप भी बालों की डैंड्रफ से हैं परेशान तो यहां हम कुछ घरेलू नुस्खों से हेयर मास्क बना सकते हैं, जो एक से दो बार में ही अच्छा रिजल्ट दे सकता है.

इन चीजों से बनाएं हेयर मास्क

एंटी-डैंड्रफ हेयर मास्क बनाना है तो दो चम्मच दही (खट्टा), अदरक का टुकड़ा करीब 2 इंच, करीब 10 से 15 करी पत्ते ले लें. दही में मौजूद मॉश्चराइजिंग गुण आपके बालों को सिल्की और मुलायम बनाने के साथ ही डैंड्रफ रिमूव करने में हेल्प करते हैं, वहीं करी पत्ता स्कैल्प की क्लीनिंग के साथ ही बालों को मजबूत, घना और लंबा बनाने में कारगर माना गया है. अदरक में एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं जो आपकी स्कैल्प पर होने वाले इन्फेक्शन को रोकने में कारगर हैं.

ऐसे बनाएं एंटी-डैंड्रफ हेयर मास्क

दही को एक बाउल में लेकर इसे अच्छी तरह से फेंट लें. अब करी पत्ता को अच्छी तरह से पीस लें (करी पत्ता पाउडर भी ले सकते हैं) और दही में मिलाएं. वहीं अदरक को पीसकर भी उसका रस निकालकर इस मिक्सचर में एड कर दें. सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाते हुए, एक अच्छा टेक्सचर बनाएं जो बालों पर आसानी से अप्लाई हो जाए.

हेयर मास्क लगाने का तरीका

इस हेयर मास्क को लगाने के लिए बालों को छोटे-छोटे भागों में डिवाइड करें और जड़ों से सिरों तक लगाएं. ध्यान रखें कि ये हेयर मास्क स्कैल्प पर अच्छी तरह अप्लाई करें. करीब 20 से 25 मिनट तक मास्क लगा रहने दें फिर सादा पाने से बालों को धो दें. इस मास्क को हफ्ते में दो बार यूज किया जा सकता है. डैंड्रफ की समस्या कम होने के साथ ही स्कैल्प की इचिंग से भी राहत मिलती है.

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

दिवाली सिर्फ आतिशबाजी नहीं, लोकजीवन का उत्सव है: देहरी पर लक्ष्मी के पग से लेकर ‘सूप संग दरिद्र बाहर’ तक की अनोखी रस्में

Diwali Traditions: भारत के विभिन्न प्रांतों में दिवाली केवल दीप जलाने तक सीमित नहीं है.…

32 minutes ago

Ayodhya Deepotsav 2026: दो दिन अयोध्या में रहेंगे CM योगी, जानिए पूरा कार्यक्रम

Ayodhya Deepotsav 2026: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 7 और 8 नवंबर को अयोध्या में रहेंगे. दीपोत्सव…

34 minutes ago

योगी सरकार में सरकारी भर्तियों ने पकड़ी रफ्तार, UPSSSC ने जारी किए दो अहम परिणाम

UPSSSC Recruitment 2026: UPSSSC ने बीसीजी तकनीशियन भर्ती के 76 अभ्यर्थियों को अभिलेख परीक्षण के…

51 minutes ago

IND vs NZ 2nd ODI: भारत ने टॉस जीतकर न्यूजीलैंड को दी बल्लेबाजी, 47 ओवर का होगा मुकाबला

IND vs NZ 2nd ODI: भारत ने वेलिंगटन में दूसरे वनडे में टॉस जीतकर न्यूजीलैंड…

1 hour ago

मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा, बोले- भारत के लिए खेलने का गर्व हमेशा रहेगा

Mohammed Shami Retirement: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान…

1 hour ago