चुनाव

Exit Poll 2024: बिहार में कौन जीतेगा सबसे ज्यादा सीटें? Bharat Express पर देखिए NDA Vs INDIA का मुकाबला

Lok Sabha Election 2024 Bihar: लोकसभा चुनावों के आखिरी चरण की वोटिंग आज 1 जून को संपन्न हो गई. अब सबकी नजरें एग्जिट पोल की तरफ हैं. शनिवार शाम 6.30 बजे के बाद से देशभर के न्यूज चैनल्स पर एग्जिट पोल लाइव है. यहां ‘भारत एक्सप्रेस’ के Exit Poll को देखें कि बिहार में किस पार्टी को कितनी सीटें मिलती दिख रही हैं?

बता दें कि बिहार राज्य में लोकसभा की कुल 40 सीटें हैं. वहां मुख्य चुनावी मुकाबला NDA Vs INDIA की पार्टियों के बीच है. आज जारी किए गए एग्जिट पोल में सबसे ज्यादा सीटें BJP+ को मिलती दिख रही हैं. हालांकि, 4 एजेंसियों के एग्जिट पोल में बिहार में NDA को सीटों में नुकसान होते दिखाई दे रहा है.

भारत एक्सप्रेस के एग्जिट पोल के मुताबिक, एनडीए को 32 से 34 सीटें मिल रही हैं. वहीं, INDIA गठबंधन को 6 से 8 सीटें मिल सकती हैं.

इस बार के चुनाव में BJP ने 17 तो जदयू 16 सीटों पर चुनाव लड़ा. एनडीए कोटे से चिराग पासवान की लोजपा (रामविलास) 5, उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा 1 और जीतन राम मांझी की हम 1 सीट पर चुनाव मैदान में रही. वहीं, INDIA गठबंधन में राजद 23, कांग्रेस 9, लेफ्ट 5 और वीआईपी ने 3 सीटों पर चुनाव लड़ा.

बिहार में अभी एनडीए की सरकार है, जदयू एनडीए का ही हिस्सा है, नीतीश कुमार सीएम और भाजपा के डिप्टी सीएम हैं.

क्या होते हैं Exit Poll?

एग्जिट पोल ऐसी प्रक्रिया हैं, जिसमें कुछ मतदाताओं से पूछे गए सवालों के आधार पर यह समझने की कोशिश की जाती है कि जनता ने किस पार्टी या उम्मीदवार को वोट दिया है.

एग्जिट पोल्स चुनाव के अंतिम दिन जारी किए जाते हैं, जब वोटिंग खत्म होती है और मतदाता मतदान केंद्रों से बाहर निकलते हैं. इससे स्थानीय और राष्ट्रीय स्तर पर चुनावी परिणामों का अनुमान लगाया जाता है. एग्जिट पोल्स पार्टियों और राजनीतिक विश्लेषकों को चुनावी ट्रेंड्स समझने में मदद करते हैं. इन पोल्स के आधार पर न्यूज चैनल चुनाव परिणामों की पूर्वानुमानित रिपोर्टिंग भी करते हैं. एग्जिट पोल्स करने वाली एजेंसियां लगातार अपनी प्रक्रिया को बेहतर कर रही हैं, जिससे आम तौर पर फाइनल चुनावी नतीजों की झलक तो मिल ही जाती है. आज भारत एक्सप्रेस ने सबसे बड़े सैंपल साइज वाला एग्जिट पोल जारी किया है.

यह भी पढ़िए: भारत के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में कौन सी पार्टी कितनी सीटें जीतेगी? देखिए भारत एक्सप्रेस पर

यह भी पढ़िए: महाराष्ट्र में कौन जीतेगा सबसे ज्यादा सीटें? Bharat Express पर देखिए NDA Vs INDIA का मुकाबला

यह भी पढ़िए: BJP जीत रही है गुजरात की सारी लोकसभा सीटें, देखिए Bharat Express का एग्जिट पोल

Bharat Express Desk

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

36 minutes ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

36 minutes ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

1 hour ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

2 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

2 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

3 hours ago