खेल

Dinesh Karthik Retirement: दिनेश कार्तिक ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से लिया संन्यास, जन्मदिन के मौके पर लिखा भावुक पोस्ट

Dinesh Karthik Retirement: लंबे समय तक क्रिकेट के मैदान पर जलवा बिखेरने वाले स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट को अलविदा कह दिया है. शनिवार (1 जून) को अपने 39वें जन्मदिन पर दिनेश कार्तिक ने संन्यास का ऐलान किया. दिनेश कार्तिक हाल ही में खत्म हुए आईपीएल 2024 में आरसीबी की ओर से खेलते हुए दिखे थे. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर अपने लंबे क्रिकेट करियर को याद किया है.

दिनेश कार्तिक ने क्रिकेट को कहा अलविदा

दिनेश कार्तिक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक पर शेयर किए गए पोस्ट में लिखा, “पिछले कुछ दिनों में मुझे जो स्नेह, समर्थन और प्यार मिला है उससे मैं अभिभूत हूं. उन सभी प्रशंसकों को मेरी हार्दिक कृतज्ञता और हार्दिक धन्यवाद जिन्होंने इस भावना को संभव बनाया है. पिछले कुछ समय से इस पर काफी विचार करने के बाद, मैंने प्रतिनिधि क्रिकेट खेलने से आगे बढ़ने का फैसला किया है. मैं आधिकारिक तौर पर अपनी सेवानिवृत्ति की घोषणा करता हूं और अपने खेल के दिनों को पीछे छोड़ देता हूं क्योंकि मैं आगे आने वाली नई चुनौतियों के लिए तैयार हूं.”

उन्होंने आगे लिखा, “मैं अपने सभी कोचों, कप्तानों, चयनकर्ताओं, टीम के साथियों और सहयोगी स्टाफ के सदस्यों को धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने इस लंबी यात्रा को सुखद और सुखद बनाया है. हमारे देश में खेल खेलने वाले लाखों लोगों में से, मैं खुद को उन भाग्यशाली लोगों में से एक मानता हूं जिन्हें देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला, और इससे भी अधिक भाग्यशाली हूं कि मुझे इतने सारे प्रशंसकों और दोस्तों की सद्भावना मिली.”

दिनेश कार्तिक ने अपने पोस्ट में आगे लिखा, “मेरे माता-पिता इन सभी वर्षों में ताकत और समर्थन के स्तंभ रहे हैं, और उनके आशीर्वाद के बिना मैं वह नहीं बन पाता जो मैं हूं. मैं दीपिका का भी बहुत आभारी हूं, जो खुद एक पेशेवर खिलाड़ी हैं, जिन्होंने मेरे साथ मेरी यात्रा पर चलने के लिए अक्सर अपना करियर रोक दिया.बेशक, हमारे महान खेल के सभी प्रशंसकों और अनुयायियों को बहुत-बहुत धन्यवाद! आपके समर्थन और शुभकामनाओं के बिना क्रिकेट और क्रिकेटर एक जैसे नहीं होते.”

टीम इंडिया के लिए धोनी से पहले किया था डेब्यू

विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से पहले इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखा था. साल 2004 के नवंबर में दिनेश कार्तिक ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था. वहीं इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में सितंबर 2004 में वनडे में डेब्यू किया था. जबकि, दिसंबर 2006 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ जोहानिसबर्ग में टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू किया था. महेंद्र सिंह धोनी के इंटरनेशनल डेब्यू की बात करें तो दिसंबर 2004 में बांग्लादेश के खिलाफ वनडे में डेब्यू किया था. दिसंबर 2005 में श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था. धोनी और दिनेश टी20आई में एक साथ डेब्यू किया था.

दिनेश कार्तिक का इंटरनेशनल करियर

दिनेश कार्तिक के इंटरनेशनल किरयर की बात करें तो उन्होंने 26 टेस्ट, 94 वनडे और 60 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें टेस्ट में उनके नाम 1025 रन, 57 कैच और 6 स्टम्प किए हैं. वहीं वनडे में 1752 रन, 64 कैच और 7 स्टंप किए हैं. जबकि, टी20 में 686 रन, 30 कैच और 6 स्टंप किए हैं.

ये भी पढ़ें- T20 World Cup 2024: टीम इंडिया का यह तेज गेंदबाद इसलिए खेलने गया विश्वकप, रिजल्ट को लेकर बोला टेंशन नहीं

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

तमिलनाडु में आधी रात बड़ा जेल ब्रेक! 17 कैदी फरार, तलाश में उतरीं 17 टीमें

Tamil Nadu Jail Break news: तमिलनाडु के थेनी जिले में जेल से 17 कैदियों के…

24 minutes ago

Jio प्लेटफॉर्म्स IPO का अलॉटमेंट फाइनल: ग्रे मार्केट में तगड़ा उछाल, लिस्टिंग पर मालामाल होंगे निवेशक

निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी! जियो प्लेटफॉर्म्स के मेगा आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल…

49 minutes ago

सोना ₹1,457 महंगा, चांदी स्थिर; जानें 22 और 24 कैरेट गोल्ड के ताजा भाव

Gold Silver Rate Today 27 October: 27 अक्टूबर को सर्राफा बाजार में सोने की कीमत…

59 minutes ago

MLC Election Result: यूपी-बिहार समेत 4 राज्यों के नतीजे आज, जानें किसके सिर सजेगा ताज?

उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की विधान परिषद की 28 सीटों के चुनाव परिणामों…

1 hour ago

Vijay-Rashmika की टीम पहुंची साइबर क्राइम! सोशल मीडिया पर फर्जी पोस्ट और छेड़छाड़ वाले स्क्रीनशॉट का आरोप

Vijay Rashmika Fake Social Media Posts: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की ‘विरोश’ टीम ने…

1 hour ago

Bigg Boss 20: लव गिल और स्काउट के बीच बढ़ी दूरियां, रो-रोकर हुआ बुरा हाल; बोलीं- ‘मैं अंदर से मर गई हूं’

'बिग बॉस 20' के घर में ड्रामा रुकने का नाम नहीं ले रहा है. वीकेंड…

2 hours ago