चुनाव

Lok Sabha Election 2024: पहले चरण में इन दिग्गज केंद्रीय मंत्रियों की किस्मत दांव पर, जानिए किसके सामने कौन?

Lok Sabha Election 2024 Phase1 Voting: लोकसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग में शुक्रवार (19 अप्रैल) को केंद्र शासित राज्यों समेत 102 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं. केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के 11 केंद्रीय मंत्री की किस्मत ईवीएम में कैद हो जाएगी. बता दें कि पहले चरण में आज बिहार, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, अरुणाचल प्रदेश, असम, मध्य प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, मजोरम, नागालैंड, सिक्किम, तमिलनाडु, त्रिपुरा, उत्तराखंड, जम्मू और कश्मीर, अंडमान निकोराबर, पुड्डुचेरी, और लक्ष्यद्वीप में वोट डाले जा रहे हैं. आइए अब जानते हैं कि पहले चरण में किन कंद्रीय मंत्रियों की किस्मत EVM में बंद होने वाली है.

भूपेंद्र यादव

केंद्रीय वन और जलवायु मंत्री भूपेंद्र यादव राजस्थान की अलवर लोकसभा सीट से बीजेपी के बनाए गए हैं. इस लोकसभा सीट पर उनका मुकाबला कांग्रेस के ललित यादव से होने वाला है. ललित यादव इस वक्त अलवर की मंडावल विधासभा सीट से विधायक हैं. जानकारी रहे कि भूपेंद्र यादव का यह पहला लोकसभा चुनाव है. ये 2012 से राज्यसभा सदस्य है.

नितिन गडकरी

केंद्रीय सड़क परिवरहन मंत्री नितिन गडकरी, महाराष्ट्र की नागपुर लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में हैं. गडकरी इसके पहले 2014 और 2019 में इस सीट से चुनाव जीते थे. इन्होंने साल 2014 में कांग्रेस के विलास मुत्तेमवार को हराया था. जबकि, 2019 में नाना पटोले को भी हार का स्वाद चखाया था. इस बाद नितन गडकरी का सामना विकार ठाकरे से हो रहा है जो कि नागपुर पश्चिम से विधायक हैं.

किरेन रिजिजू

कंद्रीय विज्ञान और खाद्य प्रसंस्करण मंत्री किरेन रिजिजू अरुणाचल प्रदेश के पश्चिम लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में हैं. वे 2004 में पहली बार इस सीट से चुनाव जीते थे लेकिन 2009 में उन्हे हार का सामना करना पड़ा था. हालांकि, साल 2014 में उन्होंने फिर से जीत हासिल की. इसके बाद 2019 में उन्हें अरुणाचल प्रदेश पश्चिम से जीत मिली. इस बार के चुनाव में उनका सामना अरुणाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री नबाम तुकी से है.

सर्बानंद सोनेवाल

केंद्रीय जहाजरानी, बंदरगाह और आयुष मंत्री सर्बानंद सोनेवाल असम के डिब्रूगढ़ लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में हैं. इस बार के लोगसभा चुनाव में बीजेपी ने इस सीट से मंत्री रामेश्वर तेली का टिकट काटकर सोनेवाल को उम्मीदवार बनाया है. सोनेवाल इस वक्त राज्ययसभा सांसद हैं. इससे पहले ये 2014 में लखीमपुर से लोकसभा चुनाव जीतकर संसद पहुंचे थे.

संजीव बालियान

केंद्र सरकार में राज्य मंत्री संजीव बालियान यूपी के मुजफ्परनगर लोकसाभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. इस बार उनका सामना इंडिया अलायंस की ओर से सपा के उम्मीदवार हरेंद्र मलिक से है. इस सीट से संजीव बालियान 2014 और 2019 में चुना17th lok sabha,व जीत चुके हैं.

अर्जुन राम मेघवाल

मोदी सरकार में केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल राजस्थान के बीकानेर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. इस सीट पर उनका मुकाबला, कांग्रेस के पूर्व मंत्री गोविंद राम मेघावल से है. वहीं, इस सीट से बीएसपी ने खेत राम मेघावल को उतारा है. जानकारी रहे कि अर्जुन राम मेघवाल ने 2009 में इस सीट से चुनाव जीता था. इसके अलावा उन्होंने 2014 और 2019 में भी चुनाव जीता था.

अजय भट्ट

अजय भट्ट का सामना कांग्रेस के प्रकाश जोशी से हो रहा है. रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट बीजेपी की तरफ से उत्तराखंड के नैनीताल-उधमपुर नगर लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में हैं. पिछली बार लोकसभा चुनाव में अजय भट्ट ने हरीश रावत को हराया था.

एल मुरुगन

एल मरुगन केंद्र सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं. बीजेपी ने इन्हें तमिलनाडु के नीलगिरी लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है. इस बार के लोकसभा चुनाव में इनका सामना डीएमके के पूर्व केंद्रीय मंत्री ए. राजा से है. बता दें कि मुरुगन पहली बार चुनावी मैदान में हैं.

जितेंद्र सिंह

राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह जम्मू कश्मीर की उधमपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. जितेंद्र सिंह जीत की हैट्रिक लगाने की तैयारी में हैं. ये इससे पहले साल 2004 और 2009 में इस सीट से चुनाव जीत चुके हैं. अबकी बार उनका सामना कांग्रेस पार्टी के चौधरी लाल सिंह से है.

निशिथ प्रमाणिक

निशिथ प्रमाणिक केंद्र सरकार में राज्य मंत्री हैं. उन्हें पश्चिम बंगाल के कूचबिहार लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में उतारा गया है. इस बार इनका मुकाबला टीएमसी के विधायक जगदीश बर्मा बसुनिया से है. निशिथ प्रमाणिक पहली बार साल 2019 में सांसद बने थे.

फग्गन सिंह कुलस्ते

फग्गन सिंह कुलस्ते केंद्र की मोदी सरकार में मंत्री हैं. बीजेपी ने इस बार के लोकसभा चुनाव में मंडला सीट से चुनावी मैदान में हैं. जहां उनका मुकाबला कांग्रेस पार्टी के ओमकार सिंह मरकाम से है. इसके अलावा इस सीट से बसपा ने इंदर सिंह को भी चुनावी मैदान में उतारा है.

यह भी पढ़ें: आज EVM में कैद होगी इन 10 धनकुबेर नेताओं की किस्मत

-भारत एक्सप्रेस

Dipesh Thakur

Recent Posts

सेठ हो तो ऐसा! पूजा की थाली में नोट सजाकर कर्मचारियों को थमा दिए एक-एक लाख रुपये, देखें वायरल VIDEO

Surat Viral Video: सूरत के एक कपड़ा व्यापारी ने दीवाली पर अपने 20 कर्मचारियों को…

16 minutes ago

पाकिस्तान के खिलाफ गरजा अर्जुन राजपूत का बल्ला! एक छोर पर गिरते रहे विकेट, 209 रन का दिया लक्ष्य

Arjun Rajput Century: अर्जुन राजपूत ने अकेले दम संघर्ष किया और बेहतरीन शतक लगाया. अर्जुन…

39 minutes ago

बिहार में 1 दिसंबर से शुरू होगा विशेष अभियान: स्वेच्छा से बिजली सब्सिडी छोड़ने की अपील करेंगे सीएम सम्राट

CM Samrat Choudhary: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीपावली के अवसर पर 1 दिसंबर…

50 minutes ago

सात समंदर पार प्रियंका चोपड़ा ने इस खास अंदाज में मनाई दीवाली, मालती मैरी का लुक चुरा रहा है सबका दिल

Priyanka Chopra Diwali Celebration: प्रियंका ने अपने लॉस एंजिल्स वाले घर पर आयोजित दीवाली पार्टी…

58 minutes ago

‘मुस्लिम वोटों के लिए पहनाईं बहुत सी टोपियां’ अखिलेश यादव पर भड़के राजभर, राहुल गांधी को लेकर भी दी सलाह

Om Prakash Rajbhar: ओमप्रकाश राजभर ने रविवार को समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव से कहा…

1 hour ago

2014 से 2026 तक का सफर! देखिए हर साल किस खास जगह पर दीवाली मनाते हैं पीएम मोदी

PM Modi Diwali Locations: पीएम मोदी की 2014 से 2026 तक की दीवाली यात्रा की…

1 hour ago