सांकेतिक फोटो-सोशल मीडिया
Lok Sabha Election-2024 First Phase Voting: देश के 21 राज्यों के 102 लोकसभा सीटों पर मतदान जारी है. इसी बीच पश्चिम बंगाल (West Bengal) के माथाभांगा (Mathabhanga) में चुनाव ड्यूटी में लगे 42 वर्षीय सीआरपीएफ जवान की मौत हो गई. जवान की पहचान नीलेश कुमार नीलू के रूप में हुई है.
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इस संबंध में पुलिस ने मीडिया को जारी रिपोर्ट में कहा कि जवान बाथरूम में गिर गए थे, इससे उनके सिर में चोट आई. इसके बाद अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई.
पुलिस ने बताया कि यह घटना कल (18 अप्रैल) रात को हुई. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि माथाभांगा में एक मतदान केंद्र के बाथरूम के अंदर सीआरपीएफ के एक जवान बेहोशी की हालत में मिले थे. उनका शरीर खून से लथपथ था. लोग तुरंत उनको अस्पताल ले गए लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
डॉक्टरों ने बताया कि जवान के सिर में चोट लगी थी. फिलहाल पुलिस इस मामले में आगे की जांच में जुट गई है. जवान के बारे में पूरी जानकारी एकत्र की जा रही है. फिलहाल घटना में प्रथमदृष्ट्या यही जानकारी निकल कर सामने आई है कि जवान की बाथरूम में गिरने से सिर पर चोट लगी और इसी के बाद उनकी मौत हो गई.
मालूम हो कि शुक्रवार को लोकसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग जारी है. पश्चिम बंगाल की तीन सीटें- कूचबिहार, अलीपुरद्वार और जलपाईगुड़ी सीट पर भी वोट डाले जा रहे हैं. पहले चरण की वोटिंग पूरी होने के साथ ही 10 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश ऐसे होंगे, जहां चुनाव खत्म हो जाएगा.
बता दें कि इस बार लोकसभा चुनाव 7 चरणों में हो रहे हैं. कुल संसदीय क्षेत्रों के 19 फीसदी सीटों पर मतदान जारी है. 4 जून को नतीजे घोषित किए जाएंगे. अरुणाचल प्रदेश व सिक्किम में विधानसभा की 92 सीटों के लिए भी मतदान जारी है.
-भारत एक्सप्रेस
उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों के चुनाव में भाजपा और समाजवादी पार्टी के…
WFI sexual harassment case: महिला पहलवानों की याचिका पर राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बृजभूषण शरण…
CPCB NOC Rules: सीपीसीबी ने सीएनजी और पीएनजी नेटवर्क विस्तार को गति देने के लिए…
Vaibhav Suryavanshi viral video: न्यूजीलैंड में वैभव सूर्यवंशी को बलिया की महिला फैन ने कहा,…
बुधवार को शेयर बाजार में जियो प्लेटफॉर्म्स का ₹30,200 करोड़ का आईपीओ ₹1,358 के भाव…
उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर में सपा विधायक राम अचल राजभर के बेटे पर बसखारी रोड…