चुनाव

Lok Sabha Election-2024: यूपी के इस जिले में लहंगा पहने दुल्हन पहुंची वोट डालने, Video

Lok Sabha Election-2024 First phase voting: यूपी की 8 सीटों सहित देश भर के 21 राज्यों की 102 सीटों पर मतदान जारी है. बड़ी संख्या में लोग मतदान केंद्रों पर पहुंचकर वोट डाल रहे हैं. इसी बीच उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में मतदान बूथ संख्या- 193 और 194 पर एक दुल्हन अपना वोट डालने के लिए पहुंची तो लोगों के आकर्षण का केंद्र बन गई.

लाल जोड़े में सजी दुल्हन ने इस मौके पर लोगों से मतदान करने की अपील भी की. इस दौरान वह अपने परिजनों के साथ नजर आई. वहीं उत्तराखंड में भी एक नवविवाहित जोड़े ने आज आम चुनाव के लिए पौढ़ी गढ़वाल के एक मतदान केंद्र पर मतदान किया.

उत्तर प्रदेश में आज 80 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला ईवीएम में कैद होगा. पहले चरण में 1.44 करोड़ से ज्यादा मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे. उत्तर प्रदेश के कैराना, सहारनपुर, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद, नगीना, पीलीभीत, रामपुर सीट पर मतदान जारी है.

मुरादाबाद लोकसभा क्षेत्र में मतदान शुरू हो चुका है. यहां पर 20 लाख 56 हजार मतदाता हैं. तो वहीं इस बार 12 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं. मतदान कराने के लिए 1728 पोलिंग पार्टियों को तैनात किया गया है. आयोग ने मतदान के लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है.

ये भी पढ़ें-Lok Sabha Election-2024: तमिलनाडु अभिनेता और पी चिदंबरम सहित इन दिग्गज नेताओं ने डाला वोट, बिहार में इस लीडर ने की पूजा

यूपी की हॉट सीट पर शांतिपूर्ण ढंग से जारी है मतदान

वहीं यूपी की हॉट सीट मानी जाने वाली रामपुर लोकसभा क्षेत्र में भी पहले चरण में मतदान जारी है. यहां 17.31 लाख मतदाता छह प्रत्याशियों की किस्मत पर मोहर लगाएंगे. शहर से लेकर देहात क्षेत्रों तक बनाए गए 1071 मतदान केंद्रों (1789 बूथ) पर वोट डाले जाएंगे.

जहां एक ओर सहारनपुर में कंट्रोल रूम में शिकायतों का निस्तारण करने के लिए अधिकारी और कर्मचारी लगातार पैनी नजर बनाए हुए हैं तो वहीं पीलीभीत सीट पर भी सुबह से ही मतदान जारी है. पीलीभीत सीट के लिए जिले की चार और बरेली के बहेड़ी विधानसभा क्षेत्र में वोट डाले जाएंगे. इस सीट पर करीब 18.31 लाख मतदाता हैं. मतदान के लिए 1521 बूथ बनाए गए हैं. इनमें 9.78 लाख से अधिक पुरुष और आठ लाख से अधिक महिला मतदाता हैं. यहां 10 प्रत्याशियों की किस्मत आज ईवीएम में कैद होगी. फिलहाल वोट शांतिपूर्ण ढंग से हो रहा है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

31 minutes ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

1 hour ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

2 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

2 hours ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

2 hours ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

3 hours ago