चुनाव

Lok Sabha Election 2024: यूपी में पहले चरण के 80 उम्मीदवारों में से 28 दागी, भीम आर्मी चीफ पर दर्ज हैं सबसे अधिक केस, जानें कौन है दूसरे नंबर पर

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर यूपी में राजनीतिक दल अपनी-अपनी तैयारी में जुटे हैं और लगातार जनता से सम्पर्क बनाए हुए हैं. सत्तारूढ़ दल भाजपा की ओर से पीएम मोदी और यूपी के सीएम योगी लगातार चुनावी जनसभा कर रहे हैं तो वहीं विपक्षी दल भाजपा के विजयी रथ को रोकने के लिए लगातार बयानबाजी कर रहे हैं.

इस बीच इलेक्शन वॉच और एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफार्म्स (ADR) ने पहले चरण के उम्मीदवारों को लेकर आंकड़े जारी किए हैं. एडीआर रिपोर्ट में उत्तर प्रदेश के पहले चरण के 35 प्रतिशत प्रत्याशियों को दागी बताया गया है. इस तरह से पहले चरण के कुल 80 उम्मीदवारों में से 28 दागी उम्मीदवार हैं.

रिपोर्ट में बताया गया है कि इन सभी दागी प्रत्याशियों में सबसे ऊपर भीम आर्मी चीफ और आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी चंद्रशेखर आजाद का नाम है. चंद्रशेखर पर कुल 36 केस दर्ज हैं तो वहीं दूसरे नंबर पर सहारनपुर से कांग्रेस के प्रत्याशी इमरान मसूद का नाम है. इनके खिलाफ आठ आपराधिक मामले दर्ज हैं.

तीसरे नंबर पर रामपुर सीट से डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार अरशद वारसी का नाम है. इनके खिलाफ 6 मामलों में केस दर्ज हैं. रिपोर्ट में बताया गया है कि बसपा के पांच (63 प्रतिशत), सपा के तीन (43 प्रतिशत) और भाजपा के तीन (43 प्रतिशत) उम्मीदवारों के खिलाफ आपराधिक मामले अलग-अलग थानों में दर्ज हैं. साथ ही ADR की रिपोर्ट में बताया गया है कि 23 प्रत्याशियों के खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं.

ये भी पढ़ें-Mathura: आज पूरे साल का लेखा-जोखा सुनेंगे बांके बिहारी, जानें नवसंवत्सर पर कैसे निभाई जाती है साढ़े 500 साल पुरानी परंपरा

रिपोर्ट ने इन राजनीतिक दलों के सभी उम्मीदवारों को बताया दागी

आजाद समाज पार्टी के एक में से एक उम्मीदवार दागी है, तो वहीं जय समता पार्टी के दो में दोनों प्रत्याशी दागी हैं. इसी तरह कांग्रेस के एक में से एक उम्मीदवार के खिलाफ भी केस दर्ज है. रालोद के एक में से एक उम्मीदवार पर मामला दर्ज है. तो वहीं रिपोर्ट में गंभीर आपराधिक मामलों में सपा के 29 प्रतिशत, बसपा के 50 प्रतिशत और भाजपा के 14 प्रतिशत प्रत्याशियों पर गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं. तो इसके आलावा गंभीर आपराधिक मामले वाले उम्मीदवारों की लिस्ट में आजाद समाज पार्टी, जय समाज पार्टी, आरएलडी और कांग्रेस के सभी प्रत्याशी शामिल हैं.

इतने उम्मीदवार हैं करोड़पति

ADR की रिपोर्ट में करोड़पति उम्मीदवारों के बारे में भी बताया गया है. इसके मुताबिक यूपी के 80 प्रत्याशियों में से 34 प्रत्याशी करोड़पति हैं. रिपोर्ट ने बताया है कि पहले चरण के उम्मीदवारों में कांग्रेस के एक मात्र प्रत्याशी भी करोड़पति की सूची में शामिल हैं तो वहीं भाजपा के सभी सात उम्मीदवार, बसपा के आठ में से सात उम्मीदवार और सपा के सात में से पांच उम्मीदवार करोड़पति हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

ट्रंप की पार्टी हारी तो चमकने लगा सोना, क्या धनतेरस पर खरीदारी का सही मौका है? समझिए पूरा खेल

Gold on Dhanteras: धनतेरस से पहले सोने की कीमतों में फिर तेजी आने लगी है.…

41 minutes ago

Aaj Ka Rashifal 6 November 2026: चंद्रमा-शुक्र का संयोग, सिंह समेत 8 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के योग

Aaj Ka Rashifal 6 November 2026: 6 नवंबर को चंद्रमा और शुक्र कन्या राशि में…

57 minutes ago

Dhanteras Special: धन का धर्म और मर्म- धन्वन्तरि, लक्ष्मी-नारायण और कुबेर की कथाओं से समझें क्या है असली समृद्धि

Dhanteras 2026: धन का धर्म और मर्म. धनतेरस पर भगवान धन्वन्तरि, श्री लक्ष्मी-विष्णु और कुबेर…

1 hour ago

Dhanteras 2026: धनतेरस पर क्यों खरीदते हैं नई चीजें? जानें खरीदारी का मुहूर्त और ‘यम दीप’ की मान्यता

Dhanteras kab hai: धनतेरस न केवल भौतिक वस्तुओं की खरीदारी का, बल्कि आरोग्य और सुरक्षा…

3 hours ago