चुनाव

Lok Sabha Election 2024: मैक्सी पहनकर वोट डालने पहुंचे रिटायर पंचायत लाइब्रेरियन, कान में पहना झुमका…वजह जानकर चौंक जाएंगे आप

Lok Sabha Election 2024 Second Phase: लोकसभा चुनाव-2024 के लिए मतदान जारी है. दूसरे चरण का मतदान शुक्रवार यानी 26 अप्रैल को हो चुका है. तो वहीं पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को हुआ था. दूसरे चरण के मतदान के दौरान केरल के कोल्लम लोकसभा क्षेत्र से एक चौंका देने वाली घटना सामने आ रही है. यहां जब एक लड़का मैक्सी पहनकर वोट डालने के लिए पहुंचा तो लोग चकित हो गए. मतदान केंद्र में लोग उसे ही देखने लगे क्योंकि मैक्सी के साथ ही उसने गले में हार और कानों में झुमके भी पहने थे. उसकी इस हरकत से आधे लोग तो यही समझ रहे थे कि शायद दिमाग कम हो तो कुछ के दिमाग में ये सवाल था कि आखिर उसने ऐसा किया क्यों?

पूछताछ में पता चला कि मैक्सी पहनने वाले लड़के का नाम राजेंद्र प्रसाद है और उसे महिलाओं की तरह चुनाव आयोग की गलती के कारण बनना पड़ा है. राजेंद्र न बताया कि चुनाव आयोग की मतदाता सूची में उसका नाम फीमेल कैटेगरी में लिखा गया है. उसने मतदाता पर्ची भी दिखाई, जिसमें उसका नाम छपा हुआ था. राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि वह एक रिटायर पंचायत लाइब्रेरियन हैं और अकेले रहते हैं. वह बोले कि “चुनाव आयोग ने मुझे एक महिला के रूप में कैटेगराइज्ड किया था, इसलिए मैंने सोचा कि मैं अच्छे से इसका पालन करूं.”

ये भी पढ़ें-कांग्रेस को बड़ा झटका, दिल्ली में अरविंदर सिंह लवली ने अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा, लगाए ये आरोप, भाजपा ने बोला हमला

पड़ोसी से ये चीजें ली उधार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उसने महिलाओं की तरह बनने के लिए पड़ोसी से मैक्सी, एक शॉल, हार, झुमके और धूप का चश्मा उधार लिया और उसे पहनकर वोट देने पहुंचा. इस दौरान राजेंद्र ने अपने हाथ में भारत के संविधान की एक कॉपी ले रखी थी. तो वहीं मतदान केंद्र पर पहुंचने के बाद राजेंद्र के दस्तावेजों की चेकिंग की गई और फिर पहचान की पुष्टि होने के बाद उनको वोट डालने के लिए कहा गया.

केरल में खत्म हो गया है चुनाव

बता दें कि लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण को लेकर 26 अप्रैल को 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 89 सीटों पर वोटिंग हुई थी. मतदान के साथ ही केरल की सभी 20 लोकसभा सीटों और राजस्थान की सभी 25 सीटों पर चुनाव खत्म हो गया है. दूसरे चरण के मतदान के दौरान केरल में 71.27 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई है. बता दें कि दूसरे चरण के चुनाव के दौरान केरल की दो वीआईपी सीटों पर वोटिंग हुई थी. जहां एक ओर वायनाड सीट पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी तो वहीं तिरुवनंतपुरम सीट पर कांग्रेस नेता शशि थरूर और केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर के लिए वोटिंग हुई थी.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

‘सुप्रीम कोर्ट को कोई डरा नहीं सकता…’ विरोध मार्च मामले पर CJI की दो टूक, केंद्र और पुलिस को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…

19 minutes ago

Jio IPO: 21 अक्टूबर से खुलेगा देश का सबसे बड़ा IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की पूरी जानकारी

रिलायंस की जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO 21 अक्टूबर 2026 को खुलेगा और 23 अक्टूबर तक…

24 minutes ago

भारत पर लगेगा 100% टैरिफ? सर्जियो गोर के बयान से गरमाई अंतरराष्ट्रीय राजनीति, बोले- 10 दिनों में आ जाएगा फैसला

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि अमेरिका रूस से ऊर्जा आयात करने वाले…

38 minutes ago

नक्सल हिंसा के पीड़ितों की जिंदगी फिर संवारने की कोशिश, अमित शाह बोले- सम्मान और आत्मनिर्भरता के साथ जीना हर व्यक्ति का हक

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि नक्सलवाद ने पिछले पांच दशकों…

54 minutes ago

45 साल के उम्र के फासले को मिटाकर 30 साल की ब्लॉगर ने 75 साल के बुजुर्ग से की सगाई

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में 30 साल की सोशल मीडिया ब्लॉगर रीना ने अपने…

58 minutes ago