एक्टर साहिल खान.
Actor Sahil Khan Arrest: मुंबई साइबर सेल की विशेष जांच टीम ने महादेव सट्टा ऐप मामले में छत्तीसगढ़ से अभिनेता साहिल खान को हिरासत में लिया है. एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी. बॉम्बे हाई कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद साहिल को शनिवार को जगदलपुर से गिरफ्तार किया गया. साहिल खान से पूछताछ करने के बाद उनको मेडीकल के लिए ले जाया गया. जिसके बाद कोर्ट में पेशी हुई. कोर्ट ने 1 मई 2024 तक अभिनेता साहिल खान की पुलिस हिरासत बढ़ा दी है. जानकारी के मुताबिक साहिल खान पर बेटिंग साइट चलाने और बेटिंग ऐप प्रमोट करने का आरोप है.
मुंबई की माटुंगा पुलिस की महादेव बेटिंग ऐप केस की जांच में साहिल खान का नाम आया था. जिसके बाद SIT ने हाल ही में साहिल से पूछताछ की थी. मुंबई साइबर सेल ने शनिवार को साहिल खान को जगदलपुर से गिरफ्तार किया। यहां से उन्हें मुंबई ले जाया जा रहा है.बताया जा रहा है कि साहिल लोटस बुक 24/7 नामक एक सट्टेबाजी ऐप वेबसाइट में भागीदार हैं, जो महादेव सट्टेबाजी ऐप नेटवर्क का हिस्सा है.
मुंबई साइबर सेल की SIT कुछ वित्तीय और रियल एस्टेट कंपनियों और विवादास्पद महादेव सट्टेबाजी ऐप के प्रमोटरों के बीच कथित अवैध लेनदेन की जांच कर रही है. मामले में पुलिस की ओर से दर्ज FIR के मुताबिक, घोटाला लगभग 15 हजार करोड़ रुपए का है. मामले में साहिल खान और 31 अन्य व्यक्तियों के खिलाफ जांच चल रही है. पुलिस के मुताबिक, जांच में उनके बैंक खाते, मोबाइल फोन, लैपटॉप और सभी तकनीकी उपकरणों की जांच शामिल है. आगे की जांच जारी है.
-भारत एक्सप्रेस
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि अमेरिका रूस से ऊर्जा आयात करने वाले…
Gorakhpur Mission Shakti Students Become Police officers: गोरखपुर में मिशन शक्ति के तहत 12वीं की…
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि नक्सलवाद ने पिछले पांच दशकों…
उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में 30 साल की सोशल मीडिया ब्लॉगर रीना ने अपने…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लद्दाख में करीब 3,350 करोड़ रुपये की पांच विकास परियोजनाओं का…
सरकार के दूरसंचार विभाग (डीओटी) ने टेलीकॉम ऑपरेटरों को 1 नवंबर, 2026 से अपने सभी…