मनोरंजन

राम-सीता के लुक में दिखे रणबीर कपूर और साई पल्लवी, रामायण के सेट से वायरल हुई तस्वीरें, देखें

रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ (Ramayana) को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त बज है. आपको बता दें रामायण के सेट से कुछ दिनों राजा दशरथ का किरदार निभा रहे एक्टर अरुण गोविल की तस्वीरें सामने आई थीं, जिन्हें फैंस ने काफी पसंद किया था. वहीं अब कुछ और तस्वीरें सेट से लीक हो गई हैं, जिनमें रणबीर कपूर और साईं पल्लवी का भगवान राम और देवी सीता के रूप में पहला लुक देखने को मिला है. रणबीर कपूर और सई पल्लवी का रामायण लुक सभी को बेहद पसंद आ रहा है. इन लीक फोटोज ने फैंस के बीच एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है.

नो फोन पॉलिसी पर शूट हो रही थी फिल्म

नितेश तिवारी की ‘रामायण’ पर जोरों-शोरों से काम चल रहा है. वह इस मूवी को तीन भागों में दर्शकों के बीच लाएंगे, जो बड़े बजट की होगी. इसकी शूटिंग शुरू हो चुकी है, जिसकी तमाम तस्वीरें सामने आई हैं. पहले भी सेट से फोटो लीक हुई थी तो डायरेक्टर ने सेट पर ‘नो फोन पॉलिसी’ का फरमान जारी कर दिया था. और अब एक बार फिर से कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला है.

रणबीर कपूर और साईं पल्लवी का दिखा पहला लुक

सामने आई तस्वीरों में रणबीर, गेरुआ नहीं पीर्पल और मैरून कलर के आउटफिट में दिख रहे हैं. गले में सोने का हार और बाजू बंद पहना है. कानों में कुंडल और बाल लंबे हैं. साई पल्लवी भी उसी कॉन्ट्रास्ट के आउटफिट में नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस के चेहरे पर सादगी है. हाथों में गोल्ड के हैवी कंगन दिख रहे हैं. दोनों का लुक सोशल मीडिया पर छा गया है. इन तस्वीरों को देख लग रहा है कि ये ‘राम’ और ‘सीता’ की शादी के बाद वाला सीन है.

जानें कब तक रिलीज होगी फिल्म

कुछ दिन पहले रामायण के सेट से लीक हुई तस्वीरें सुर्खियां बनी थीं. अरुण गोविल राजा दशरथ की वेशभूषा में नजर आए, जबकि लारा दत्ता कैकेयी के गेटअप में थीं. बॉबी देओल, विजय सेतुपति और सनी देओल के क्रमशः कुंभकरण, विभीषण और भगवान हनुमान की भूमिका निभाने की भी खबरें आई हैं. हालांकि अभी इस बारे में ऑफिशियल घोशणा का इंतजार है. यह फिल्म 2025 में रिलीज होने के लिए तैयार है और यह पहले से ही सबसे चर्चित परियोजनाओं में से एक है.

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

इतिहास रचकर लौटे चैंपियन! एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने खिलाड़ियों की मेहनत को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…

49 seconds ago

स्कूल से बाहर निकलते ही 12वीं के छात्र की चाकू घोंपकर हत्या, दो हिरासत में

दिल्ली के मोहन गार्डन में एक सरकारी स्कूल के बाहर 12वीं के छात्र की चाकू…

2 minutes ago

‘सुप्रीम कोर्ट को कोई डरा नहीं सकता…’ विरोध मार्च मामले पर CJI की दो टूक, केंद्र और पुलिस को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…

59 minutes ago

Jio IPO: 21 अक्टूबर से खुलेगा देश का सबसे बड़ा IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की पूरी जानकारी

रिलायंस की जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO 21 अक्टूबर 2026 को खुलेगा और 23 अक्टूबर तक…

1 hour ago

भारत पर लगेगा 100% टैरिफ? सर्जियो गोर के बयान से गरमाई अंतरराष्ट्रीय राजनीति, बोले- 10 दिनों में आ जाएगा फैसला

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि अमेरिका रूस से ऊर्जा आयात करने वाले…

1 hour ago