चुनाव

‘पहले अमेठी अब वायनाड…’ राहुल गांधी का पीछा नहीं छोड़ रहीं स्मृति ईरानी, के सुरेंद्रन के लिए प्रचार करेंगी केंद्रीय मंत्री

Smriti Irani in wayanad Today: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी आज केरल के वायनाड में रहेंगी. यहां वे भाजपा के उम्मीदवार और केरल भाजपा अध्यक्ष के. सुरेंद्रन की नामांकन रैली में शामिल होंगी. केरल में दूसरे चरण में 26 अप्रैल को मतदान होगा. इसके अलावा इस सीट से सीपीआई महासचिव डी राजा की पत्नी एनी राजा भी मैदान में हैं.

जानकारी के अनुसार केरल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष  के. सुरेंद्रन आज सुबह करीब 10 बजे कलपेट्टा स्थित कलेक्टर कार्यालय में नामांकन दाखिल करेंगे. इसके बाद स्मृति शहर में एक रोड शो भी करेंगी. बता दें कि स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी को साल 2019 में अमेठी से चुनाव हराया था. अमेठी को कांग्रेस की सबसे सुरक्षित सीट माना जाता है. ऐसे में यहां से राहुल गांधी का चुनाव हारना सियासी चर्चा का विषय बना रहा.

ईरानी ने राहुल-सोनिया पर साधा था जमकर निशाना

पिछले महीने केंद्रीय मंत्री अमेठी के दौर पर थी. यहां उन्होंने सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा. ईरानी ने कहा कि जब राहुल गांधी यहां से सांसद थे तब उन्होंने अमेठी के विकास पर कोई ध्यान नहीं दिया. उन्होंने कहा कि गांधी परिवार ने अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियां कभी पूरी नहीं कीं. बता दें कि 2019 में राहुल गांधी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष थे.

स्मृति करेंगी सुरेंद्रन के लिए प्रचार

इस समय राहुल गांधी वायनाड से सांसद हैं. उन्होंने एक दिन पहले ही अपना नामांकन दाखिल किया है. इस दौरान उनके साथ कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी मौजूद थी. राहुल ने नामांकन से पहले बड़ा रोडशो किया. इससे पहले चर्चा थी कि भाजपा राहुल गांधी के सामने किसी बड़े नेता को उतार सकती है. लेकिन पार्टी ने राहुल गांधी के सामने प्रचार के लिए स्मृति ईरानी को उतार दिया है. ऐसे में इस सीट पर मुकाबला रोचक हो गया है.

कुछ ऐसा है वायनाड का जातीय समीकरण

वायनाड के जातीय समीकरण की बात करें तो यहां 49 प्रतिशत मतदाता हिंदू हैं. इसके अलावा इस सीट पर करीब 30 प्रतिशत मुस्लिम और 21 प्रतिशत ईसाई आते हैं. ऐसे में इस सीट पर राहुल गांधी की जीत सुनिश्चित मानी जा रही है. बता दें कि विजयन के नेतृत्व वाली सीपीआईएम यहां कांग्रेस से अलग होकर चुनाव लड़ रही है. पिछले चुनाव में कांग्रेस ने यहां 20 में से 13 सीटों पर जीत दर्ज की थी.

ये भी पढ़ेंः कांग्रेस प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने पार्टी छोड़ी, बोले- देश के वेल्थ क्रिएटर्स को गाली नहीं दे सकता

ये भी पढ़ेंः कांग्रेस ने संजय निरुपम को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया, बोले- ‘आज बड़ा फैसला लूंगा’

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

31 minutes ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

1 hour ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

2 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

2 hours ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

2 hours ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

3 hours ago