Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

कांग्रेस ने संजय निरूपम को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया, दे सकते हैं इस्तीफा

Congress expelled Sanjay Nirupam: महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि संजय निरूपम का नाम स्टार प्रचारकों की लिस्ट में था. हमने उन्हें हटा दिया है. जिस प्रकार से उनके बयान आ रहे हैं वे पार्टी विरोधी हैं.

Congress expelled Sanjay Nirupam

कांग्रेस ने संजय निरुपम को पार्टी से निकाला.

Congress expelled Sanjay Nirupam: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी बयानबाजी के बाद मुंबई कांग्रेस के बड़े नेता संजय निरूपम को 6 साल के लिए पार्टी ने निष्कासित कर दिया. इससे पहले उन्हें कल स्टार प्रचारकों की लिस्ट से बाहर कर दिया गया था. इससे पहले उन्होंने पार्टी के फैसलों पर कहा कि उन्हें अपनी ऊर्जा और स्टेशनरी मुझ पर नहीं खर्च करनी चाहिए. कल मैं बड़ा फैसला कर लूंगा.

महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि उनका नाम स्टार प्रचारकों की लिस्ट में था. हमने उसे हटा दिया है. जिस प्रकार से उनके बयान आ रहे हैं वे पार्टी विरोधी हैं. बता दें कि 31 मार्च को पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए महाराष्ट्र में 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की थी. इसमें संजय निरूपम का नाम भी था. माना जा रहा है कि संजय गुरुवार को पार्टी से इस्तीफा दे सकते हैं.

सोशल मीडिया पर साधा निशाना

स्टार प्रचारकों की लिस्ट से नाम अलग करने के बाद संजय निरूपम ने कहा कि पार्टी अपनी बची खुची ऊर्जा और स्टेशनरी मेरे लिए खर्च नहीं करे. वैसे भी पार्टी आर्थिक संकट से गुजर रही है. मैंने जो एक सप्ताह की बात की थी वह आज पूरी हो गई है. कल मैं फैसला ले लूंगा.

राहुल गांधी ने दिया टिकट का भरोसा

बता दें कि महाराष्ट्र में कांग्रेस, एनसीपी और शिवसेना वाले महाविकास अघाड़ी गठबंधन में है. 27 मार्च को शिवसेना उद्धव गुट ने 17 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया था. इस लिस्ट में मुंबई नाॅर्थ-वेस्ट सीट से अमोल कीर्तिकर को टिकट दिया है. यहां से निरुपम चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे. उन्हें स्वयं राहुल गांधी ने यहां से टिकट मिलने का भरोसा दिया था.

टिकट कटने से नाराज थे संजय

टिकटों के ऐलान के बाद संजय ने कहा था कि कांग्रेस को नीचा दिखाने के लिए जान-बूझकर ऐसी हरकत की जा रही है. उद्धव ठाकरे जिसे उम्मीदवार बनाया है वह खिचड़ी स्कैम का मुख्य आरोपी है. बता दें कि मुंबई नाॅर्थ वेस्ट सीट अमोल के पिता गजानन कीर्तिकर सांसद हैं. वे सीएम एकनाथ शिंदे के गुट में हैं. 2019 में उन्होंने संजय निरुपम को 2 लाख से वोटों से पराजित किया था.

ये भी पढ़ेंः Weather News: देश के इन 3 बड़े राज्यों में लू का अलर्ट, दिल्ली एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम?

ये भी पढ़ेंः कर्नाटक हाईकोर्ट में चीफ जस्टिस के सामने शख्स ने चाकू से काटा खुद का गला, जांच में जुटी पुलिस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital