पीएम मोदी और एम के स्टालिन.
Tamil Nadu CM on Katchatheevu: कच्चाथीवू मामले पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने कड़ा रुख अपना लिया है. उन्होंने इस मसले पर प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा है. पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए स्टालिन ने कहा कि ईडी और इनकम टैक्स विभाग के बाद अब आरटीआई का इस्तेमाल कर रहे हैं.
तमिलनाडु सीएम स्टालिन ने पीएम मोदी से सवाल कहते हुए पीएम मोदी से पूछा कि आखिर उन्हें उत्तर प्रदेश में कच्चाथीवू द्वीप की बात क्यों करनी पड़ी? सीएम स्टालिन ने आगे कहा कि ईडी और इनकम टैक्स विभाग के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी आरटीआई का इस्तेमाल कर रहे हैं. उन्होंने आगे कहा कि पीएम मोदी यह बात पता है कि अगर वे कुछ तो लोगों को विश्वास नहीं होगा. इसलिए आरटीआई का इस्तेमाल करके बयान दे रहे हैं.
जानकारी रहे कि सीएम स्टालिन की टिप्पणी प्रधानमंत्री मोदी के कच्चाथीवू को लेकर दिए गए बयान के बाद आया है. बीते दिनों पीएम मोदी ने कच्चतीवु द्वीप को लेकर कहा था कि नये तथ्यों से पता चला है कि कांग्रेस की तत्कालीन इंदिरा सरकार ने कच्चाथीवू द्वीप को जानबूझकर श्रीलंका को दे दिया था.
इसके अलावा पीएम मोदी DMK पर निशाना साधते हुए कहा था कि डीएमके ने तमिलनाडु के हितों की रक्षा के लिए कुछ नहीं किया है. इसके अलावा प्रधानमंत्री ने यह भी कहा था कि कांग्रेस और डीएमके परिवार की दवाइयां हैं. वे सिर्फ इस बात की परवाह करते हैं कि उनके अपने बेटे-बेटियां कैसे आगे बढ़ें.
आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर स्टालिन ने कहा कि समानता और सामाजिक न्याय के लिए बीजेपी को हराना चाहिए. इसके अलावा उन्होंने कहा कि बीजेपी इस बात से वाकिफ थी कि केवल दक्षिण ही नहीं, बल्कि उत्तर के भी लोग उन्हें सत्ता से हटाने जा रहे हैं. यही वजह है कि इस तरह की बयानबाजियां की जा रही हैं.
बंगाल की खाड़ी को अरब सागर से जोड़ने वाला द्वीप कच्चाथीवू है. यह 285 एकड़ के विस्तृत भू-भाग में फैला हुआ है.
-भारत एक्सप्रेस
दिल्ली हाई कोर्ट ने ऑनलाइन रेलवे टिकट बुकिंग सिस्टम में कथित गड़बड़ियों से जुड़ी PIL…
भारतीय महिला कबड्डी टीम ने रोमांचक फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक…
Senior Citizen FD: सीनियर सिटीजन के लिए कुछ बैंक 1 साल की FD पर 7.2%…
परिवार के विरोध और लगातार चार असफलताओं का सामना करने के बाद बिहार की प्रिया…
UP News: फिरोजाबाद के सरकारी ट्रॉमा सेंटर में इलाज कराने आए मानसिक रूप से परेशान…
Glowing Skin Tips Ayurveda: ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ महंगे स्किनकेयर प्रोडक्ट्स काफी नहीं, गर्म…