चुनाव

‘राजा-महाराजाओं का राज था…किसी की जमीन चाहिए होती थी तो उठाकर ले जाते थे’, राहुल गांधी के इस बयान पर विरोध में उतरे राजपूत

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सियासी दलों के नेता अपने प्रतिद्वंद्वी पर बढ़त पाने के लिए एक से एक तीखे बयान दे रहे हैं। आज देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस के सिपहसालार राहुल गांधी के भाषण की एक वीडियो क्लिप वायरल हो गयी। एक जनसभा के दौरान राहुल गांधी ने राजा-महाराजाओं का जिक्र करते हुए कांग्रेस पार्टी की भूमिका को आजादी दिलाने में अहम बताया। हालांकि वह अपने भाषण में कुछ ऐसा कह गए कि अब राजपूत समाज के लोग कांग्रेस के खिलाफ टीका-टिप्पणी कर रहे हैं।

राहुल गांधी के भाषण की जो क्लिप वायरल हो रही है, उसमें वह कहते दिख रहे हैं, “राजाओं-महाराजाओं का राज था। जो भी वह चाहते थे कर देते थे। किसी की जमीन चाहिए होती थी, उठा के ले जाते थे। कांग्रेस पार्टी और हमारे कार्यकर्ताओं ने देश की जनता के साथ मिलकर आजादी प्राप्त की। लोकतंत्र लाए और संविधान देश को दिलवाया।”

ट्विटर पर रात को सैकड़ों अकाउंट्स पर राहुल गांधी के वायरल वीडियो को शेयर किया गया। राजपूत समुदाय से जुड़े ट्विटर हैंडल्स पर अनेकों लोगों ने कांग्रेस पार्टी को टैग कर-करके निशाना साधा।

तुरंत माफी मांगें राहुल गांधी: अमित मालवीय 

केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के सोशल मीडिया प्रभारी अमित मालवीय ने ट्वीट कर कहा, “राहुल गांधी को इस आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए राजपूत समुदाय से तुरंत माफी मांगनी चाहिए।”

‘न इतिहास का सम्मान और न ही तथ्यों का’

एक यूजर (@KanchanGupta) ने कांग्रेस सांसद की वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “राहुल गांधी के अपमानजनक भाषण के बाद राजपूत कांग्रेस के खिलाफ हथियार उठा रहे हैं, जिन्होंने उन पर अकथनीय अपराधों का आरोप लगाया है। यह भी ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि राहुल गांधी इस बात से पूरी तरह अनभिज्ञ हैं कि संविधान सभा ने संविधान को बनाया। इस वीडियो से जाहिर होता है कि वह (राहुल गांधी) न तो इतिहास का सम्मान करते हैं और न ही तथ्यों का।”

– भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

दीपावली पर काशी को योगी सरकार की बड़ी सौगात, दिल्ली के लिए शुरू हुई देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…

4 minutes ago

प्रयागराज में सजा सिनेमा का महाकुंभ, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में क्षेत्रीय भाषाओं के सिनेमा पर हुआ मंथन

प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…

17 minutes ago

1 नवंबर को दिल्ली में थमेगी रफ्तार! INDIA गठबंधन की रैली को लेकर रूट डायवर्जन लागू

1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…

42 minutes ago

संजय गुप्ता के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक, सितारों ने भावुक होकर दी श्रद्धांजलि

फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…

48 minutes ago

मामूली टक्कर के बाद ट्रैफिक कांस्टेबल से उलझी BMW सवार महिला

मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…

1 hour ago

कैंसर का जड़ से खात्‍मा होगा! असम में देश का पहला पब्लिक प्रोटॉन बीम सेंटर स्थापित करा रही भाजपा सरकार, जानिए कैसे बचेंगी जानें

असम के गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज (GMCH) में भारत का पहला सार्वजनिक क्षेत्र का अत्याधुनिक प्रोटॉन…

1 hour ago