चुनाव

Lok Sabha Election 2024: बंगाल में वोटिंग के दौरान कई जगहों पर हिंसा, BJP—TMC कार्यकताओं में झड़प, भाजपा उम्मीदवार दिलीप घोष के काफिले पर हमला

West Bengal news: लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में आज 9 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर की 96 सीटों पर वोटिंग चल रही है. चुनाव के बीच पश्चिम बंगाल की 8 लोकसभा सीटों पर जारी मतदान के दौरान हिंसा की घटनाएं सामने आई हैं. पश्चिम बंगाल, बिहार और महाराष्ट्र में तीन लोगों की अलग-अलग वजह से मौत हो गई.

बंगाल के हिंसा प्रभावित बीरभूम और बर्धमान-दुर्गापुर निर्वाचन क्षेत्रों के विभिन्न हिस्सों में तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प की खबर है. न्यूज एजेंसी PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, बर्धमान-दुर्गापुर लोकसभा सीट के सुसुनिया क्षेत्र में दोपहर के समय तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और भाजपा समर्थकों में तब भिड़ंत हुई जब भाजपा उम्मीदवार दिलीप घोष मतदान केंद्र पर गड़बड़ी होने की शिकायत मिलने के बाद एक चुनाव बूथ पर जा रहे थे. तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों ने घोष के काफिले को रोक दिया और पथराव किया, जिससे घोष के काफिले के पीछे चल रहे सुरक्षाकर्मियों की कुछ कार क्षतिग्रस्त हो गईं.

मतदान के दौरान भाजपा नेता के काफिले पर हमला

भाजपा उम्मीदवार दिलीप घोष की ओर से कहा गया है​ कि बंगाल में सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भाजपाइयों से धक्का-मुक्की भी की. घोष ने कहा, “टीएमसी ने आतंक फैला रखा है. आज हम पर हमला किया गया..लेकिन पुलिस सिर्फ मूकदर्शक बनी हुई है.” उन्होंने आरोप लगाया कि टीएमसी के गुंडे मतदान एजेंटों के साथ मारपीट कर रहे हैं और वे मतदान को स्वतंत्र एवं निष्पक्ष रूप से नहीं होने दे रहे.

बोलपुर में तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता की हत्या

दूसरी ओर, तृणमूल कांग्रेस ने भाजपा के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए दावा किया कि “घोष हार को भांपते हुए माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं.” वोटिंग से एक दिन पहले पश्चिम बंगाल के बोलपुर में तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता की हत्या हाे गई. तृणमूल कांग्रेस ने CPI (M) समर्थकों पर बम धमाके का आरोप लगाया. वहीं, आज दुर्गापुर में भाजपा और तृणमूल कांग्रेस समर्थकों के बीच झड़प हुई है.

इन इलाकों में भी दो दलों के समर्थकों में मारपीट

बीरभूम लोकसभा सीट पर भाजपा के चुनाव एजेंटों को मतदान केंद्रों में प्रवेश करने से कथित तौर पर रोके जाने के बाद नानूर में भाजपा कार्यकर्ताओं की तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से झड़प हो गई. इसी प्रकार, बंगाल की कृष्णानगर लोकसभा सीट के छपरा इलाके में तब तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई जब तृणमूल कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ कथित तौर पर मारपीट की.

अब तक 1,088 शिकायतें दर्ज कराई गईं: EC

निर्वाचन आयोग ने दावा किया कि सभी क्षेत्रों में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान जारी है. आयोग के मुताबिक— विभिन्न राजनीतिक दलों ने ‘इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन’ (ईवीएम) में खराबी और एजेंटों को मतदान केंद्रों में प्रवेश करने से रोकने के आरोप में अब तक 1,088 शिकायतें दर्ज कराई हैं.

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

‘अब ड्रामा बंद कीजिए…’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर तीखा हमला, पीएम मोदी से सीखने की दी सलाह

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मंगलवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी…

1 minute ago

भोपाल में अमित शाह ने किया गोपालक सम्मेलन को संबोधित, बोले- सहकारिता से बढ़ेगी पशुपालकों की कमाई

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दशहरा मैदान में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित…

15 minutes ago

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर धू-धू कर जली स्लीपर बस

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार शाम एक डबल डेकर स्लीपर बस में अचानक भीषण आग…

18 minutes ago

इंस्टा पर प्यार फिर शादी और 60 लाख की ठगी; पैसे मांगे तो बोला- अब धर्म बदलो, बुर्का पहनो!

UP News: कानपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां थाईलैंड की एक युवती…

41 minutes ago

क्या था ‘द हिंदू’ का 22 साल पूराना केस, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने किया बंद?

सुप्रीम कोर्ट की 7 जजों की पीठ ने 22 साल पुराने 'द हिंदू' विवाद को…

44 minutes ago

सुंदरबनी में संदिग्ध आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन तेज, सुरक्षा बलों ने चलाया तलाशी अभियान

जम्मू-कश्मीर के सुंदरबनी में संदिग्ध आतंकियों की मौजूदगी के बाद सुरक्षा बलों ने बड़ा तलाशी…

60 minutes ago