वीडियो ग्रैब
Lok Sabha Election 2024 Fourth Phase: आज देश में लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के तहत 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 96 सीटों के लिए मतदान जारी. सुबह 7 बजे से जारी मतदान शाम 6 बजे समाप्त हो जाएंगे. उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर, खीरी, धौरहरा, सीतापुर, हरदोई, मिश्रिख, उन्नाव, फर्रुखाबाद, इटावा, कन्नौज, कानपुर, अकबरपुर, बहराइच सीटों पर भी मतदान जारी है. इसी बीच लखीमपुर खीरी के एक मतदान केंद्र में एक वोटर के साथ ही अन्य मतदाताओं ने पीठासीन अधिकारी पर ईवीएम के साथ हेरफेर करने का आरोप लगाया है.
मीडिया सूत्रों के मुताबिक लखीमपुर खीरी के गोला गोकर्णनाथ के गांधी विद्यालय में पीठासीन अधिकारी प्रशांत पर मतदाता ने आरोप लगाया है कि उन्होंने ईवीएम के साथ कुछ हेरफेर की है. मतदाता ने आरोप लगाया कि दबाते हैं साइकिल का बटन लेकिन कमल पर वोट जाता है. मतदाता का कहना है पीठासीन अधिकारी के पास दूसरा बटन है. इसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक मतदाता के साथ ही अन्य लोग भी आरोप लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं. तो वहीं पीठासीन अधिकारी ने आरोपों को खारिज किया है.
ये भी पढ़ें-Bihar: मुंगेर में पीठासीन पदाधिकारी की मौत से मचा हड़कंप, दरभंगा में इस बूथ पर रुका मतदान
बता दें कि आज यूपी की 13 सीटों के साथ ही आंध्र प्रदेश में 25, बिहार में 05,जम्मू-कश्मीर में एक, झारखंड में 04, मध्य प्रदेश में 08, महाराष्ट्र में 11, ओडिशा में 04, तेलंगाना में 17, पश्चिम बंगाल में 08 सीटों पर वोटिंग जारी है. यूपी की 13 सीटों में से 5 सीटें एससी आरक्षित हैं. सपा प्रमुख अखिलेश यादव (कन्नौज) व केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र टेनी (खीरी) की भी किस्मत आज ईवीएम में कैद होगी. तो वहीं शाहजहांपुर जिले की ददरौल विधानसभा सीट पर उपचुनाव में 10 प्रत्याशी मैदान में हैं. यूपी में आज जिन लोक सभा सीटों पर मतदान हो रहा है यहां पर 2.46 करोड़ से अधिक मतदाता वोटिंग करेंगे और 130 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा.
बता दें कि 3 बजे तक खीरी 53.89% और धौरहरा 53.93% मतदान हो गया है. लखीमपुर सीट पर 11 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं. धौरहरा सीट से 12 उम्मीदवारों की किस्मत आज ईवीएम में कैद हो जाएगी. दोनों सीटों पर 28.66 लाख मतदाता सांसद चुनेंगे. मालूम हो कि लखीमपुर सीट पर भाजपा की ओर से केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी चुनाव मैदान में हैं. उनके खिलाफ सपा ने पूर्व विधायक उत्कर्ष वर्मा और बसपा ने पंजाबी समाज के अक्षय कालरा को मैदान में उतारा है.
-भारत एक्सप्रेस
सर्दियों में दिल्ली के प्रदूषण को रोकने के लिए प्रशासन सख्त कदम उठाने जा रहा…
दिवाली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए कई प्रमुख ट्रेनों…
PM Modi Subhashit: पीएम मोदी ने संस्कृत सुभाषित साझा कर चुनौतियों का सामना करने और…
Tamil Nadu Jail Break news: तमिलनाडु के थेनी जिले में जेल से 17 कैदियों के…
निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी! जियो प्लेटफॉर्म्स के मेगा आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल…
Gold Silver Rate Today 27 October: 27 अक्टूबर को सर्राफा बाजार में सोने की कीमत…