चुनाव

Lok Sabha Election Result 2024: चुनाव प्रचार के लिए मिले सिर्फ 13 दिन, अंतिम घड़ी में महज 48 वोटों से जीता ये उम्मीदवार

Lok Sabha Election Result 2024 Lowest Margin Vote Winning Candidate: लोक सभा चुनाव के नतीजे अब साफ हो गए हैं. चुनाव परिणाम को अगर देखा जाए तो इस बार एडीए गठबंधन 291 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. जबकि इंडिया ब्लॉक को 234 सीटों से संतोष करना पड़ा. नतीजों में लगातार तीसरी बार केंद्र में मोदी की सरकार बनती दिख रही है. हालांकि, सरकार बनाने के लिए बीजेपी को पूर्ण बहुमत नहीं मिला है, लेकिन इससे पहले दो बार केंद्र में सरकार बनाने के लिए प्रचंड 2014 और 2019 में मिला था. इस बीच मुंबई उत्तर-पश्चिम लोकसभा सीट से शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) के उम्मीदवार रविंद्र वायकर ने मजह 48 वोटों से जीत दर्ज की है. बता दें कि इस बार के लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र में जीत का सबसे ये सबसे कम मार्जिन है.

मजह 48 वोटों से हुई जीत

चुनाव आयोग आंकड़ों की मानें तो को मुंबई के उत्तर-पश्चिम लोकसभा सीट पर रविंद्र वायकर को 4,52,644 वोट मिले हैं. जबकि, उनके निकटतम प्रतिद्वद्वी शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) से उम्मदीवार अमोल कीर्तिकेय को 4,52,596 मत प्राप्त हुए हैं. दिलचस्प बात ये है कि मुंबई के उत्तर-पश्चिम सीट से महज 48 वोटों से जीत मिली है. जीत के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि लोकतंत्र में एक-एक वोट का महत्व है. उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वायपेयी का उदाहरण देते हुए कहा कि एक समय में उनकी सरकार एक वोट से गिर गई थी.

मुंबई उत्तर-पश्चिम लोकसभा सीट पर रही काटें की टक्कर

बता दें कि मुंबई के जोगेश्वरी ईस्ट सीट से विधायक रविंद्र वायकर इस साल की शुरुआत में शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) से एकनाथ शिदें की अगुवाई वाली शिवसेना में शामिल हो गए थे. ऐसे में मुंबई उत्तर-पश्चिम लोकसभा सीट से उनकी उम्मीदवारी का ऐलान आखिरी समय में किया गया था. इस सीट पर मतगणना के शुरुआती रुझानों में दोनों ही उम्मीदवार अलग-अलग समय में बढ़त बनाएं हुए थे.

उद्धव ठाकरे की क्या रही प्रतिक्रिया?

दोनों प्रत्याशियों के बीच कांटे की टक्कर चल रही थी. इस दौरान एक वक्त ऐसा भी आया, जब कीर्तिकेय सिर्फ एक वोट से आगे चल रहे थे. लेकिन, जब आखिरी परिणाम आया तो रविंद्र वायकर ने बाजी मार ली. हालांकि, इस बीच शिवसेना (यूबीटी) अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी पार्टी इस नतीजों पर चुनौती देने के लिए विचार कर रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Dipesh Thakur

Recent Posts

पीएम मोदी ने चेन्नई में गिनाईं शिक्षा और खेल के क्षेत्र की उपलब्धियां, कहा- देश के विकास की धुरी हैं युवा

पीएम मोदी ने चेन्नई में जैगोपाल गरोडिया हिंदू विद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह को संबोधित…

25 seconds ago

राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा ऐलान: रूस-यूक्रेन के बीच ‘एनर्जी सीजफायर’ लागू

Russia Ukraine Energy Ceasefire: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस और यूक्रेन के बीच एनर्जी…

12 minutes ago

दिल्ली में उग्र हुआ CJP का प्रदर्शन: कनॉट प्लेस पर नारेबाजी कर रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने घसीटकर हटाया

दिल्ली में CEC के इस्तीफे की मांग को लेकर CJP और छात्र संगठनों का प्रदर्शन…

17 minutes ago

पीएम मोदी की मछुआरों को बड़ी सौगात: हजारों करोड़ की योजनाओं को मंजूरी, चेन्नई फिशिंग हार्बर होगा हाईटेक

PM Matsya Sampada Yojana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के मछुआरों और तटीय समुदायों के…

24 minutes ago

‘पुरुषों को भी बनना होगा महिलाओं की सफलता का संबल…’ Miss and Mrs UN कार्यक्रम में प्रो. (डॉ.) रचना सम्‍मानित, दिया प्रेरक संदेश

MISS AND MRS UNITED NATIONS 2026: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के क्राउन प्लाजा होटल, रोहिणी में…

1 hour ago

हवा में मचा हड़कंप; इंडिगो फ्लाइट में पावर बैंक से लगी आग, करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

IndiGo Flight Emergency Landing: दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E6115 में एक…

2 hours ago