चुनाव

चुनाव से ठीक पहले पाला बदलने वाले दल-बदलुओं को यूपी में हुआ भारी नुकसान, जानिए कौन-कौन उम्मीदवार हारे

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव से पहले जिन लोगों ने आखिरी समय में पार्टी बदली थी, उनके लिए यह चुनाव बुरी खबर लेकर आया. अधिकांश दल-बदलुओं को हार का सामना करना पड़ा है.

दल-बदलुओं में सबसे बड़ा उलटफेर अंबेडकर नगर से रितेश पांडे का हुआ. चुनाव से ऐन पहले बीएसपी सांसद बीजेपी में चले गए, लेकिन समाजवादी पार्टी के लाली वर्मा से 1.37 लाख वोटों से हार गए.

बसपा से कांग्रेस में आए दानिश अली ने सीट गंवाई

बीएसपी से कांग्रेस में आए दानिश अली भी अपनी सीट गंवाने वाले सांसद रहे. दानिश अली अमरोहा सीट पर करीब 30,000 वोटों से हार गए. बीएसपी से टिकट नहीं मिलने पर भदोही के सांसद रमेश बिंद आखिरी समय में मिर्जापुर सीट से चुनाव लड़ने के लिए समाजवादी पार्टी में चले गए और 38,000 वोटों से हार गए.

बीएसपी से बीजेपी में आए, ये सभी चुनाव हार गए

बीएसपी से बीजेपी में आए अन्य उम्मीदवारों में सुरेश सिंह, हितेंद्र कुमार, नंद किशोर पुंधीर, सारिका सिंह बघेल, सच्चिदानंद पांडे और राजेंद्र सिंह सोलंकी शामिल हैं. ये सभी चुनाव हार गए.

जिन लोगों को हार का सामना करना पड़ा उनमें विजेंद्र सिंह बिजनौर (आरएलडी से बीएसपी में गए), आबिद अली (एसपी से बीएसपी में गए) और माजिद अली (आजाद समाज पार्टी से बीएसपी में गए) शामिल हैं.

दो उम्मीदवार अपनी सीट बचाने में सफल रहे

हालांकि, इस बीच पार्टी बदलने के बावजूद दो उम्मीदवार अपनी सीट बचाने में सफल रहे. गाजीपुर से अफजल अंसारी और श्रावस्ती से राम शिरोमणि वर्मा. दोनों नेता चुनाव से पहले बीएसपी से एसपी में चले गए थे. अफजाल अंसारी अपनी गाजीपुर सीट बचाने में सफल रहे, जबकि राम शिरोमणि वर्मा ने श्रावस्ती से बीजेपी के साकेत मिश्रा को हरा दिया.

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘पुरुषों को भी बनना होगा महिलाओं की सफलता का संबल…’ Miss and Mrs UN कार्यक्रम में प्रो. (डॉ.) रचना सम्‍मानित, दिया प्रेरक संदेश

MISS AND MRS UNITED NATIONS 2026: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के क्राउन प्लाजा होटल, रोहिणी में…

39 minutes ago

हवा में मचा हड़कंप; इंडिगो फ्लाइट में पावर बैंक से लगी आग, करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

IndiGo Flight Emergency Landing: दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E6115 में एक…

51 minutes ago

इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: UP पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती प्रक्रिया पर लगी रोक हटी

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी पुलिस एसआई भर्ती 2025 की फाइनल आंसर की को चुनौती देने…

1 hour ago

दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज: तेज हवाओं से मिली राहत, जल्द पड़ सकती है ठंड की आहट

Delhi NCR Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं और बादलों की वजह से मौसम ने…

1 hour ago

पाकिस्तान में क्या हो रहा है? इमरान की पार्टी पर शहबाज सरकार का बड़ा एक्शन, खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी लागू

Pakistan Emergency in Khyber Pakhtunkhwa: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में इमरजेंसी लागू कर दी…

1 hour ago

अडानी ग्रुप का बड़ा कदम: कच्छ कॉपर प्लांट में 115 मेगावाट रिन्यूएबल एनर्जी होगी इंटीग्रेट

अडानी ग्रुप की कंपनी कच्छ कॉपर लिमिटेड ने मुंद्रा प्लांट में 115 मेगावाट रिन्यूएबल एनर्जी…

2 hours ago