पंचायत ने किया फैसला
Baghpat: लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर जैसे-जैसे तारीख नजदीक आ रही हैं, वैसे-वैसे ही चुनावी गलयारे में चर्चाओं का दौर भी गर्म होता जा रहा है. चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपने उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतार दिया है. उत्तर प्रदेश की सभी लोकसभा सीटों (80) को जीतने के लिए कहीं भाजपा दावा कर रही है तो कहीं सपा-कांग्रेस. तो दूसरी ओर पश्चिम यूपी को जीतने के लिए सत्तारूढ़ दल ने अपनी पूरी गुणा-गणित भी लगा दी है, लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की कर्मभूमि कहे जाने वाली बागपत लोकसभा पर जनता ने नोटा का बटन दबाने का ऐलान करके राजनीतिक दलों के होश उड़ा दिए हैं. दूसरी ओर सपा के लिए भी एक बड़ा सिरदर्द खड़ा कर दिया है.
दरअसल यहां पर समाजवादी पार्टी की ओर से मनोज चौधरी को उतारा गया है लेकिन जनता ने उनके खिलाफ पंचायत कर उनका टिकट काटने के लिए सपा प्रमुख अखिलेश यादव से मांग की है. तो वहीं पार्टी सूत्रों के मुताबिक पार्टी ने भी उनका टिकट काटने की योजना बना ली है क्योंकि यहां पर पार्टी किसी तरह का रिस्क नहीं लेना चाहती है.
बता दें कि बागपत लोकसभा पर दूसरे चरण में यानी 26 अप्रैल को मतदान होना है. दूसरे चरण का नामांकन भी शुरू हो गया है तो वहीं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मनोज चौधरी को अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है, जबकि एनडीए ने डॉ. राजकुमार सागवान को अपना प्रत्याशी घोषित किया है. माना जा रहा है कि यहां पर सपा और एनडीए गठबंधन की कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी लेकिन बागपत लोकसभा की पांचो विधानसभा सीटों में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी मनोज चौधरी के खिलाफ लोग उतर गए हैं और मनोज चौधरी का लगातार टिकट काटने को लेकर अखिलेश से अपील कर रहे हैं. इसको लेकर गांव में बड़ी पंचायक की गई है. आज बागपत लोकसभा की छपरौली विधानसभा पर भारत एक्सप्रेस की टीम ने जीरो ग्राउंड पर जाकर जनता से बात की.
यहां की जनता ने भारत एक्सप्रेस से बात करते हुए कहा कि यहां की जनता ने युवा समाजसेवी विकास चौधरी उर्फ बाबा पर भरोसा जताया हैं. इतना ही नहीं यहां की जनता ने कहा कि अगर सपा ने मनोज चौधरी का टिकट नहीं काटा तो यहां की जनता पूरी तरह से सपा का बहिष्कार कर देगी और नोटा बटन दबाएगी. इसी के साथ ही पंचायत ने ये भी कहा कि हम वोट उसे ही देंगे, जो क्षेत्र के लिए काम करेगा.
इनपुट- कुलदीप पंडित
-भारत एक्सप्रेस
कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीआईएसएफ ने बैंकॉक जाने वाली…
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के जामनगर…
भारतीय वायुसेना 22, 24 और 25 अक्टूबर को वाराणसी के नमो घाट पर 'विंग्स ओवर…
PM MODI TO WITNESS VARANASI AIR SHOW: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 25 अक्टूबर 2026 को…
UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम में यूपी पुलिस को बड़ा…
Bollywood Celebs Security: टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है.…