देश

हिजरत वाली मेल और फिर छोड़ दिया कैंपस…IIT के मेधावी छात्र को आखिर क्यों पसंद आया आतंकी संगठन ISIS का साथ? चौंकाने वाले कई तथ्य

Tactics of Terrorism: तौसीफ अली फारूकी की परीक्षा एक महीने बाद ही होने वाली थी और इसके बाद वह बीटेक पास होने के बाद इस क्षेत्र में सुनहरा भविष्य गढ़ सकता था लेकिन वह आतंकवाद से इस तरह से प्रभावित हुआ कि उसने ISIS ज्वाइन करने का फैसला ले लिया. इससे पहले कि वह आतंकवादियों के इस समूह से मिल पाता पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है. यानी परीक्षा से एक महीने पहले वह जेल की सलाखों के पीछे है. जबकि वह कभी IIT गुवाहाटी का एक मेधावी छात्र हुआ करता था. यह पूरा घटनाक्रम हर किसी को चौंका रहा है कि आखिर कैसे एक होनहोर छात्र आतंकवादियों के कसीदे पढ़ने लगा.

IIT गुवाहाटी का छात्र तौसीफ खोरासान जाकर आतंकी संगठन ISIS में शामिल होने की योजना बना रहा था, लेकिन आईआईटी प्रशासन और पुलिस ने बड़ी ही समझदारी के साथ उसके मंसूबे पर पानी फेर दिया. फिलहाल इस पूरे मामले की तह तक जाने के लिए पुलिस छानबीन कर रही है और लगातार तौसीफ से पूछताछ जारी है. हाल ही में असम पुलिस ने तौसीफ को उस वक्त गिरफ्तार कर लिया था जब वह आतंकी गतिविधियों के लिए दुनिया के सबसे खतरनाक और खूंखार आतंकवादी समूह इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया (ISIS) में शामिल होने के लिए जा रहा था. देश छोड़ने से पहले ही असम पुलिस की एसटीएफ ने छात्र को दबोच लिया था.

ये भी पढ़ें-Tactics of Terrorism: IIT की पढ़ाई कर चुका यह युवक बनने जा रहा था आतंकी, ISIS से संपर्क किया तो चढ़ा असम पुलिस के हत्थे

सामान्य परिवार का है तौसीफ

खबरों के मुताबिक अगर तौसीफ के परिवार की बात करें तो वह एक सामान्य परिवार से ताल्लुक रखता है. उसका बड़ा भाई भी आईआईटी कानपुर से पढ़ा है और अपना स्टार्टअप संचालित करता है. पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक उसके माता-पिता का तलाक हो चुका है. फिलहाल मां बाटला हाउस में बुटीक संचालित करती हैं. तो वहीं पिता उसके पटना में रहते हैं. तौसीफ दिल्ली के जाकिर नगर का रहने वाला है. तौसीफ की चाची ने पुलिस को बताया कि दोनों लड़कों पर परिवार को गर्व था क्योंकि दोनों ही पढ़ने में तेज थे. हालांकि इधर कई सालों से वह आईआईटी में अकेले रह रहा था. पुलिस ने बताया कि वह केवल क्लास अटेंड करने के लिए जाता था. पुलिस ने दावा किया है कि उसका माइंडवॉश किया गया है. बीते कुछ महीनों में ये सब हुआ. इसके पीछे डार्क वेब का हाथ है. फिलहाल तौसीफ को हाज से पुलिस ने गिरफ्तार किया था. उसके खिलाफ यूएपीए के तहत मामला दर्ज किया गया है.

मेल में लिखी हिजरत की बात

बता दें कि तौसीफ के कमरे से काले रंग का झंडा मिला है, लेकिन अभी तक ये साफ नहीं हो सका है कि ये झंडा किस संगठन का है, फिलहाल इसकी जांच जारी है. हालांकि जो मेल सामने आई है, उसको लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं कि आखिर तौसीफ ने आईजीपी पार्थ सारथी महंता और कुछ छात्रों को क्यों जोड़ा. मेल में उसने हिजरत की बात लिखी है जिसका अर्थ होता है एक शहर से दूसरे शहर को चले जाना. इसी के बाद वह आईआईटी कैंपस से लापता हो गया था और फिर पुलिस ने उसे कई घंटों के बाद करीब 20 किलोमीटर दूर हाज से गिरफ्तार किया था. फिलहाल इस पूरी गुत्थी को सुलझाने में पुलिस लगी हुई है. इसी के साथ ही ये भारतीय समाज के लिए गम्भीर मुद्दा भी है कि कैसे मेधावी छात्र आतंकी संगठन के सम्पर्क में आकर अपनी दिशा भूल रहे हैं?

 

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

2 minutes ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हुआ लाठीचार्ज?

सोशल मीडिया पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के नाम से एक…

2 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भाजपा का मेगा शो, आईजीआई स्टेडियम में होगा भव्य कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी…

13 minutes ago

दिल्ली में आवारा कुत्तों से राहत की तैयारी! दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा- जनता को करेंगे जागरूक, यह एक आंदोलन बनेगा

दिल्ली हाई कोर्ट ने आवारा कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण की प्रक्रिया तेज करने के…

30 minutes ago

प्रेस की आजादी का आर्थिक मॉडल, रामनाथ गोयनका ने बिना विज्ञापन झुकाए कैसे बचाई मीडिया की साख?

रामनाथ गोयनका भारतीय पत्रकारिता के उन चुनिंदा नामों में हैं, जिन्होंने प्रेस की आजादी को…

39 minutes ago

बिहार MLC चुनाव: नीरज कुमार के नामांकन पर एनडीए का भरोसा, उपेंद्र कुशवाहा ने कहा- जीत हमारी होगी

पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जनता दल यूनाइटेड के उम्मीदवार नीरज कुमार ने अपना नामांकन…

52 minutes ago