चुनाव

नोएडा और बागपत में EVM खराब, मतदाता परेशान, सपा ने लगाया पुलिस पर धमकाने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024 Second Phase: लोकसभा चुनाव को लेकर दूसरे चरण के लिए वोटिंग जारी है. इसी दौरान कई मतदान केंद्रों से EVM मशीन खराब होने की सूचना सामने आ रही है. जहां राजस्थान के पाली जिले के आऊवा गांव में दो ईवीएम मशीन खराब होने से बूथ नंबर 136 के मतदाता बिना वोट डाले ही लौट गए तो वहीं अब उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर लोकसभा सीट पर जारी मतदान के दौरान दो मशीनों के खराब होने की सूचना सामने आ रही है. तो वहीं महाराष्ट्र के अमरावती में बारात निकलने से पहले शादी के जोड़े में दूल्हा वोट डालने के लिए पहुंचा. इस मौके पर वह लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा.

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर अल्फा वन और मामूरा में ईवीएम मशीन खराब होने की सूचना सामने आई है. मीडिया सूत्रों के मुताबिक अल्फा वन में करीब 30 मिनट तक ईवीएम मशीन बंद रही. तो वहीं मामूरा के बूथ नंबर 161 में मशीन खराब होने से मतदान नहीं शुरू हो सका है. सेक्टर 12 में ईवीएम मशीन खराब होने पर बूथ नंबर 93 पर मतदाता परेशान दिखाई दिए. तो वहीं बंद मशीन को सील करने के बाद जोनल मजिस्ट्रेट लेकर चले गए हैं और जल्द ही दूसरी मशीन लगाने की बात सामने आ रही है. वहीं जेपी सोसाइटी में बूथ नंबर 726 पर ईवीएम मशीन ख़राब हुई है. इस तरह से नोएडा में तीन मतदान केंद्रों पर ईवीएम मशीन के खराब होने की सूचना सामने आ रही है.

ये भी पढ़ें-Lok Sabha Election 2024: दूसरे चरण के मतदान पर यहां नहीं मिलेगी शराब, इन शहरों में प्राइवेट कम्पनी तक बंद

सपा ने लगाया ये आरोप

जहां एक ओर मतदान जारी है तो दूसरी ओर समाजवादी पार्टी के ट्विटर हैंडल से चुनाव आयोग को तमाम शिकायतें दर्ज कराई जा रही हैं. सपा ने आरोप लगाया है कि अमरोहा लोकसभा के नौगावां सादत में बूथ संख्या 15 पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को पुलिस धमका रही है तो वहीं गाजियाबाद लोकसभा के मुरादनगर में बूथ संख्या 6 पर वोटिंग रूम में बिजली की व्यवस्था नहीं है और मतदाताओं को परेशानी हो रही है. इसको लेकर सपा ने अपील की है कि चुनाव आयोग संज्ञान ले और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करे.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

अर्नब के बाद अब चक्रवात ‘मुरासु’ का कहर शुरू…! बंगाल की खाड़ी से बार-बार क्यों उठ रहे प्रलयकारी तूफान?

बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान 'मुरासु' को लेकर आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और तेलंगाना…

1 hour ago

अगले 8 घंटे 18 राज्यों में जबरदस्त कहर ढाएगा मौसम..! 80 की स्पीड से आंधी और मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट जारी

बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान 'मुरासु' (Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, तेलंगाना…

2 hours ago

Florida Plane Crash: बाल-बाल बचे डोनाल्ड ट्रंप, घर से 10 KM दूर प्लेन हुआ क्रैश, 9 लोगों की हुई मौत

Florida Plane Crash: अमेरिका के साउथ फ्लोरिडा के रिहायशी इलाके में एक प्राइवेट प्लेन क्रैश…

2 hours ago

आज बन रहा है शक्तिशाली लक्ष्मी योग…! भूलकर भी न करें ये गलती, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

सोमवार, 2 नवंबर 2026 को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी और नवमी तिथि…

3 hours ago

आज बन रहा है दुर्लभ लक्ष्मी योग: वृषभ और कन्या राशि को शानदार मौका, मिथुन वाले सावधान

आज सोमवार को ग्रहों की विशेष चाल और लक्ष्मी योग के प्रभाव से वृषभ, कन्या,…

3 hours ago