संघ प्रमुख मोहन भागवत.
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 (Maharashtra Assembly Elections 2024) के तहत राज्य की सभी 288 सीटों पर बुधवार को मतदान हो रहे हैं. इसी बीच राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मोहन भागवत नागपुर स्थित मतदान केंद्र पर वोट डालने पहुंचे. पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने लोकतंत्र में मतदान के महत्व पर जोर दिया और इसे सभी नागरिकों का कर्तव्य बताया.
मोहन भागवत ने कहा कि प्रजातंत्र में मतदान नागरिकों का कर्तव्य है और इस कर्तव्य को प्रत्येक नागरिक को निभाना चाहिए इसलिए मैं हमेशा पहले मतदान केंद्र पर जाकर मतदान करता हूं, इसके बाद बाकी काम बाद में करता हूं.
उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र में नई सरकार के गठन के लिए विधानसभा की 288 सीटों के लिए वोटिंग जारी है. सुबह 7 बजे से शुरू हुआ मतदान शाम 6 बजे तक संपन्न होगा. मतदाता अपने अधिकार का प्रयोग करते हुए दिख रहे हैं. प्रदेश के डिप्टी सीएम अजित पवार, शाइना एनसी, स्टार अक्षय कुमार समेत तमाम दिग्गजों ने मतदान केंद्र पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया.
आंकड़ों की मानें तो महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में 9.63 करोड़ मतदाता अपने मतों का प्रयोग कर रहे हैं. जिनमें 4.97 पुरुष, 4.66 महिलाएं और 6031 थर्ड जेंडर वोटर्स शामिल हैं. वहीं, वरिष्ठ नागरिकों की संख्या 12,43,192 है. 1,00,186 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं. ये मतदाता 4,136 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला कर रहे हैं.
इस बार के चुनाव में महाअघाड़ी और महायुति के बीच मुकाबला है. सत्ताधारी पार्टी महायुति में भाजपा, शिवसेना और एनसीपी शामिल है, वहीं महाअघाड़ी में शिवसेना (यूबीटी), एनसीपी (एसपी) और कांग्रेस शामिल हैं. महाअघाड़ी और महायुति, दोनों की तरफ से ही जीत और सरकार बनाने के दावे किए जा रहे हैं.
-भारत एक्सप्रेस
Gorakhpur Mission Shakti Students Become Police officers: गोरखपुर में मिशन शक्ति के तहत 12वीं की…
चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…
Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…
आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…
जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…
हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…