चुनाव

Maharashtra Assembly Elections 2024: वोट डालने के बाद अजीत पवार ने कहा- मुझे विश्वास है बारामती के लोग मुझे जीत दिलाएंगे

Maharashtra Assembly Elections 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के लिए सुबह से वोटिंग जारी है. बारामती विधानसभा क्षेत्र से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) उम्मीदवार और उपमुख्यमंत्री अजित पवार (Deputy Chief Minister Ajit Pawar) ने सुबह-सुबह मतदान केंद्र पहुंचकर चुनाव के इस पर्व में हिस्सा लिया और अपना मतदान किया. इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से भी बातचीत की और महाराष्ट्र में एक बार फिर से महायुति सरकार बनने की बात कही.

बारामती के लोग मुझे जीताएंगे- अजित पवार

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और बारामती विधानसभा क्षेत्र से NCP उम्मीदवार अजित पवार ने वोट डालने के बाद कहा, “लोकसभा के चुनाव के समय भी हमारे ही परिवार के दो लोग एक दूसरे के खिलाफ खड़े थे. वो चुनाव सब ने देखा है. इस बार भी ऐसा ही हुआ है. मुझे विश्वास है कि बारामती के लोग मुझे जीत दिलाएंगे.”

यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के लिए बहुत जरूरी

अजित पवार ने आगे कहा, “यह चुनाव महाराष्ट्र की आने वाली पीढ़ी के लिए बहुत जरूरी है. हम(महायुति सरकार) बहुत सारी योजनाएं लेकर आए हैं, हम काम कर रहे हैं और आगे भी हम काम करना चाहते हैं… मुझे बारामती के लोगों और मतदाताओं के ऊपर पूरा विश्वास है. वे मुझे अच्छे मतों से जिताकर आठवीं बार विधानसभा में भेजेंगे.”


ये भी पढ़ें- महाराष्ट्र विधानसभा की 288 सीटों पर मतदान जारी, पीएम मोदी समेत इन नेताओं ने मतदाताओं से की खास अपील


ऑडियो क्लिप में उन्हीं की आवाज- अजित पवार

सुप्रिया सुले और नाना पटोले पर लगे आरोपों पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और बारामती विधानसभा क्षेत्र से NCP उम्मीदवार अजित पवार ने कहा, “उनका जो ऑडियो क्लिप दिखा रहे हैं, मैं सिर्फ इतना जानता हूं कि मैंने उन दोनों के साथ काम किया है. उनमें से एक मेरी बहन है और दूसरे के साथ मैंने बहुत काम किया है. ऑडियो क्लिप में उन्हीं की आवाज है, मैं उनके लहजे से बता सकता हूं. जांच हो जाएगी, जांच के बाद चीजें स्पष्ट हो जाएंगी.”

बता दें कि महाराष्ट्र की 288 विधानसभा क्षेत्र में एक ही चरण में वोट डाले जा रहे हैं. मतदान केंद्र पर सुबह से ही लंबी-लंबी कतारों में लोग वोट डालने के लिए लगे हुए हैं. वहीं 23 नवंबर को मतगणना होगी.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

चुनाव आयोग ने जारी किया नया शेड्यूल: 12 नवंबर को आएगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, जानिए कैसे करा सकते हैं सुधार

चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…

6 hours ago

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

8 hours ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

8 hours ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

8 hours ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

9 hours ago