चुनाव

Maharshtra में BJP का ‘संकल्प पत्र’ जारी: अमित शाह बोले- किसानों का कर्ज माफ होगा, 25 लाख नौकरियां देंगे; महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये

Maharasthra Election 2024: भारतीय जनता पार्टी ने चुनावी राज्य महाराष्ट्र (Maharashtra Election) के लिए अपना ‘संकल्प पत्र’ (BJP Manifesto) जारी कर दिया. महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और दिग्गज भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) की मौजूदगी में अमित शाह ने ‘संकल्प पत्र’ के संकल्प गिनाए. उपमुख्यमंत्री ने इसको विकसित भारत और विकसित महाराष्ट्र का रोडमैप बताया.

BJP जो वादे करती है, उन्हें पूरा करती है: फडणवीस

भारतीय जनता पार्टी का ‘संकल्प पत्र’ जारी होते समय उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि भाजपा जो कहती है, उसको पूरा भी करती है. फडणवीस ने कहा कि इस बार हमने 25 लाख नौकरियां देने, महाराष्ट्र के पूर्ण विकास, किसानों के लिए भावांतर योजना, कर्जमाफी, स्किल सेंटर्स और महिलाओं को 2100 रुपए देने का संकल्प लिया है.

महाराष्ट्र चुनाव के लिए भाजपा का घोषणा पत्र जारी करने के मौके पर पीयूष गोयल (बाएं से), महाराष्ट्र डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस, गृह मंत्री अमित शाह और महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले उपस्थि​त रहे. बता दें कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के मद्देनजर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Home Minister Amit Shah) ने मुंबई में मौजूदा सरकार की तारीफ भी की.

वादा- 2028 तक होगी एक ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था

भारतीय जनता पार्टी के संकल्प पत्र में महाराष्ट्र की अर्थव्यवस्था को लेकर भी बड़ा वादा किया गया है. पार्टी ने महाराष्ट्र की अर्थव्यवस्था को 2028 तक एक ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य रखा है.

संकल्प पत्र में कहा गया है कि किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा. साथ ही महिलाओं को हर महीने 2,100 रुपए देने, वृद्धा पेंशन योजना के अंतर्गत 1,500 के बजाय 2,100 रुपए देने और महाराष्ट्र में 25 लाख लोगों को रोजगार देने का वादा भी किया गया है.

हमारा संकल्प पत्र पत्थर पर खींची लकीर: अमित शाह

संकल्प पत्र जारी करने के दौरान अमित शाह ने महाविकास अघाड़ी को घेरते हुए उनके नेताओं पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि बनावटी मुद्दे, लंबे समय तक नहीं टिकते, उनकी चुनावी घोषणाएं लालच के लिए हैं. वहीं, भाजपा का घोषणा पत्र को लोगों की उम्मीदों का संकल्प है. हमारा संकल्प पत्र पत्थर पर खींची लकीर है.’


ये भी पढ़ें: Uttar Pradesh: दारुल उलूम देवबंद ने महिलाओं की एंट्री से बैन हटाया, वीडियोग्राफी पर रोक


महाराष्ट्र के 288 विधानसभा सीटों के लिए एक ही चरण में 20 नवंबर को  मतदान होनाहै. नतीजे 23 नवंबर को सामने आएंगे..

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

सरकारी योजना के तहत बना कुआं अचानक कैसे धसा? मलबे में दबे बुजुर्ग को निकालने में जुटी पुलिस

Korba News: कोरबा के गुरमा गांव में पड़ोसी के कुएं से पानी निकालने पहुंचा बुजुर्ग…

1 hour ago

छात्रों को बड़ी राहत! 10वीं के पासिंग मार्क्स पर आया बोर्ड का बड़ा फैसला, खत्म हुआ सारा कन्फ्यूजन

सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों के बीच सीबीएसई (CBSE) ने साफ कर दिया है…

1 hour ago

वोटर्स के अधिकारों पर न पड़े असर! जानिए क्यों गठित करना पड़ा सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जजों का यह आयोग?

Voter List Investigation: सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के पूर्व जजों के स्वतंत्र आयोग का…

1 hour ago

मंदिर के कोनों में जमी तेल की जिद्दी चिपचिपाहट? किचन की इस 1 चीज से 5 मिनट में चमकेगा पूजा घर

Mandir Cleaning Tips: नवरात्रि से पहले मंदिर की तेल-चिकनाई और धुएं का कालापन हटाएं रसोई…

2 hours ago

19 रन की जीत, 19वां गोल्ड! एशियन गेम्स फाइनल में PAK को भारत ने चटाई धूल

Asian Games 2026 Final: भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराकर पुरुष क्रिकेट में…

3 hours ago