आस्था

अक्षय नवमी पर कर लें ये आसान उपाय, आर्थिक संकटों से जल्द मिलेगा छुटकारा

Akshay Navami 2024 Upay: कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को अक्षय नवमी कहते हैं. पंचांग के अनुसार, इस साल अक्षय नवमी सोमवार, 11 नवंबर को है. इस दिन भगवान विष्णु की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है. इसके अलावा इस दिन आंवले के पेड़ की पूजा की जाती है. हिंदू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, आंवले के वृक्ष में भगवान विष्णु का वास होता है. यही वजह है कि अक्षय नवमी के दिन इस वृक्ष के नीचे भोजन पकाकर ब्रह्मणों को खिलाया जाता है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अक्षय नवमी के दिन कुछ विशेष उपाय करने से धन से जुड़ी समस्याएं खत्म हो जाती हैं. आइए जानते हैं उन उपायों के बारे में.

घर में नहीं होती है अन्न और धन की कमी

अक्षय नवमी को ब्रह्मणों और गरीबों को भोजन कराने से बड़ा पुण्य मिलता है. इस दिन आंवले के वृक्ष के नीचे बैठकर भोजन कराने से भगवान विष्णु की विशेष कृपा प्राप्त होती है. मान्यता है कि इस उपाय को करने से घर-परिवार में धन और अन्न की कमी नहीं होती है.

धन लाभ के उपाय

कहा जाता है कि अक्षय नवमी के दिन आंवले के बीचों को हरे रंग के कपड़े में बांधकर अपने पास रखने से धन लाभ होता है. आप चाहें तो इस पोटली को अपनी तिजोरी में भी रख सकते हैं.

व्यापार में तरक्की के उपाय

अगर आप व्यापार से जुड़े हैं तो आंवले के बीज वाली पोटली को अपने गल्ले में रख सकते हैं. माना जाता है कि इस उपाय को करने से व्यापार में किसी प्रकार का नुकसान नहीं होता है.

घर में खुशहाली के लिए क्या करें

अक्षय नवमी के दिन आंवले के पेड़ के पत्तों पर हल्दी से स्वास्तिक बनाएं. इसके बाद उसका बंदनवार बनाकर घर के मुख्य द्वार पर लटका दें. कहा जाता है कि इस उपाय को करने से घर में हमेशा सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता रहता है. साथ ही साथ घर की आर्थिक स्थिति अच्छी रहती है. इसके अलावा पारिवारिक कलह से भी मुक्ति मिलती है.

घर में नहीं होगा नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश

अक्षय नवमी के दिन घर या उसके आसपास आंवले का पौधा लगाना शुभ माना जाता है. मान्यता है कि अक्षय नवमी के दिन घर के सामने आंवले का वृक्ष लगाने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश नहीं होता है.

Dipesh Thakur

Recent Posts

‘जो हिंदू न मानें, मुंह काला कर गांव से निकालो’, राजस्थान के मंत्री ने मचाया सियासी भूचाल

Babulal Kharadi Controversial Statement: राजस्थान के मंत्री बाबूलाल खराड़ी के एक बयान से इन दिनों…

15 minutes ago

भारतीय सेना को मिला स्वदेशी एंटी-टैंक ड्रोन, 50 KM तक दुश्मन के बख्तरबंद ठिकानों को बना सकता है निशाना

Nagastra-2 Anti-Tank Loitering Munition: सोलर डिफेंस एंड एयरोस्पेस लिमिटेड ने भारतीय सेना को स्वदेशी नागास्त्र-2…

26 minutes ago

चंडीगढ़ में भागवत कथा का भावुक समापन: व्यासपीठ के सामने रो पड़े Singer B Praak

चंडीगढ़ के सेक्टर 34 में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का समापन भावुक पलों के…

48 minutes ago

अयोध्या में जलेंगे 30 लाख दीये, 56 घाटों पर 35 हजार वालंटियर बनाएंगे विश्व रिकॉर्ड

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में 7 नवंबर को होने वाले दसवें दीपोत्सव में 30 लाख…

56 minutes ago

जामिया प्रदर्शन के नाम पर फैलाया जा रहा था खतरनाक झूठ, भारतीय सेना ने सच किया उजागर

सोशल मीडिया पर पाकिस्तान समर्थित अकाउंट से फैलाए गए उस दावे को भारतीय सेना ने…

1 hour ago

धनतेरस पर यम दीपदान 2026: किस दिन जलाएं यमराज के नाम का दीपक? जानें सही विधि और धार्मिक महत्व

Yam Deep Daan on Dhanteras: धनतेरस पर यमराज के नाम का दीपदान करने की परंपरा…

1 hour ago