देश

BJP ने Kailash Gahlot को दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए समन्वय समिति का सदस्य नियुक्त किया

राज्य विधानसभा चुनावों से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने शनिवार (23 नवंबर) को पार्टी की दिल्ली विधानसभा चुनाव समन्वय समिति के सदस्य के रूप में कैलाश गहलोत (Kailash Gahlot) की नियुक्ति की घोषणा की. कैलाश गहलोत ने बीते 17 नवंबर को दिल्ली के परिवहन मंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) से इस्तीफा दे दिया था और अगले दिन भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए थे.

इससे पहले दिल्ली भाजपा (Delhi BJP) ने बीते 15 नवंबर को अगले साल फरवरी में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए अपनी 23 सदस्यीय राज्य चुनाव समन्वय समिति का गठन किया था. राज्य भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा की अध्यक्षता वाली इस समिति के संयोजक केंद्रीय राज्य मंत्री और पूर्वी दिल्ली के सांसद हर्ष मल्होत्रा ​​होंगे.

समिति में ये भी शामिल

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत गौतम, उत्तर पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी और वरिष्ठ नेता अरविंदर सिंह लवली समिति के सह-संयोजक होंगे. समिति के अन्य सदस्यों में पूर्व केंद्रीय मंत्री हर्ष वर्धन, दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता विजेंद्र गुप्ता और पार्टी सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी, योगेंदर चंदोलिया, बांसुरी स्वराज, कमलजीत सहरावत और प्रवीण खंडेलवाल शामिल हैं.

दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सतीश उपाध्याय, भाजपा के राष्ट्रीय सचिव मनजिंदर सिंह सिरसा, विधायक अभय वर्मा और पूर्व मेयर जय प्रकाश भी समिति का हिस्सा हैं. भाजपा 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा के चुनावों में सत्तारूढ़ आप को हराने के लिए कमर कस रही है. इसने आखिरी बार 1993 में दिल्ली में विधानसभा चुनाव जीता था. अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी (आप) ने 2015 और 2020 के चुनावों में भाजपा को हराया और क्रमशः 67 और 62 सीटें जीतीं.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

डेढ़ सदी बाद दीपथून पर जला कार्तिगई दीपम…उमड़ पड़ा श्रद्धा, आस्था और भावनाओं का अथाह सागर, VIDEO वायरल

तमिलनाडु के मदुरै स्थित तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर 150 से अधिक वर्षों के इंतजार के बाद…

34 minutes ago

Instant Sambar Recipe: अब झटपट बनेगा इडली-डोसा का सांभर, कुकर में 2 सीटी लगाकर देखें कमाल

Sunday Special Sambar Recipe: संडे के नाश्ते या लंच में कम समय में स्वादिष्ट सांभर…

40 minutes ago

रावण से भी ज्यादा बलशाली था कंस! सवा लाख किलो का उठा लिया था धनुष, गर्ग संहिता में दर्ज है उसका पराक्रम

Kansa Story: श्रीमद्भागवत में कंस वध का प्रसंग काफी चर्चित है, लेकिन गर्ग संहिता में…

47 minutes ago

‘बीबी कहो या गाय बकरी…लेकिन नाम नहीं’, तालिबानी शासन का नया फरमान, संकट में महिलाओं का वजूद?

अफगानिस्तान के बल्ख प्रांत में तालिबान अधिकारियों ने सरकारी दस्तावेजों और मेडिकल रिकॉर्ड में महिलाओं…

1 hour ago

अवैध जमीन कब्जा करने वालों की खैर नहीं! अब होगी सख्त कार्रवाई, CM योगी ने अधिकारियों को दे दिए निर्देश

CM Yogi In Gorakhpur: गोरखपुर में जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जमीन…

1 hour ago