मनीष सिसोदिया.
Manish Sisodia petition in court for interim bail: दिल्ली सरकार के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने लोकसभा चुनाव 2024 में अपनी पार्टी के लिए प्रचार करना चाहते हैं. इसके लिए उन्होंने अंतरिम जमानत की मांग करते हुए दिल्ली की एक अदालत में याचिका दायर की है. मामले की सुनवाई राउज एवेन्यू कोर्ट की स्पेशल जज कावेरी बावेजा कर सकती हैं. बता दें कि मनीष सिसोदिया शराब नीति मामले में 26 फरवरी 2023 से जेल में बंद हैं.
शराब नीति मामले मेें सीबीआई ने पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को 26 फरवरी 2023 को गिरफ्तार किया था. वहीं ईडी ने 9 मार्च 2023 को इसी मामले में मनी लाॅन्ड्रिंग से जुड़े एक मामले में गिरफ्तार किया था. गिरफ्तारी के बाद 28 फरवरी 2023 को सिसोदिया ने दिल्ली सरकार से इस्तीफा दे दिया था. बता दें कि इसी मामले में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और के कविता भी जेल में बंद हैं.
सिसोदिया को 10 अप्रैल को न्यायिक हिरासत की अवधि समाप्त होने के बाद अदालत के सामने पेश किया गया था. ऐसे में उनकी न्यायिक हिरासत कोर्ट ने 18 अप्रैल तक के लिए बढ़ा दी थी.
मनीष सिसोदिया पर दिल्ली शराब नीति बनाते समय कई अनियमितताएं करने का आरोप हैं. उन पर आरोप है कि उन्होंने लाइसेंस धारकों को अनुचित लाभ दिया. इतना ही नहीं उनका लाइसेंस शुल्क भी माफ कर दिया. ईडी ने बताया कि सिसोदिया ने लाभार्थियों को अवैध लाभ पहुंचाया और जांच से बचने के लिए बहीखातों में गलत प्रविष्टियां कीं.
12 अक्टूबर 1964 को सोवियत संघ ने वोस्कोद-1 अंतरिक्ष यान लॉन्च किया था, जो दुनिया…
Dharavi Redevelopment Project: अडाणी समूह ने मुंबई के माटुंगा में धारावी पुनर्विकास परियोजना के तहत…
8 अक्टूबर 2026 को हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता राज कुमार की 100वीं जयंती है.…
INDIA Bloc Rally: वोट चोरी के आरोपों को लेकर INDIA ब्लॉक दिसंबर के पहले सप्ताह…
यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की 2027 परीक्षाओं का टाइमटेबल जारी कर दिया है.…
BJP Congress Clash Jamshedpur: जमशेदपुर में बीजेपी महिला मोर्चा के प्रदर्शन के दौरान हुए कथित…