मनोरंजन

Kanguva: फिल्म ‘कंगुवा’ में बॉबी देओल के बाद सूर्या का दिखा खूंखार लुक, वीडियो देख थम जाएगा दिल

Kanguva Film: शिवा के निर्देशन में बनी थ्रिलर फिल्म ‘कंगुवा’ इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है. इस मूवी में सूर्या, दिशा पाटनी और बॉबी देओल दिखाई देने वाले हैं. फिल्म ‘कंगुवा’ को लेकर पिछले काफी समय से तगड़ा बज बना हुआ है. मेकर्स ने ‘कंगुवा’ का टीजर रिलीज करने के अलावा सूर्या और बॉबी देओल का फर्स्ट लुक जब से रिलीज किया था तब से लोगों का एक्साइटमेंट लेवल डबल हो गया है. अब ईद के मौके पर सूर्या ने ‘कंगुवा’ का एक और खतरनाक वीडियो शेयर किया, जिसको देखने के बाद फैंस दंग रह हैं.

सूर्या शेयर की जबरदस्त वीडियो

Suriya ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ‘कंगुवा’ की नई झलक पेश की, जिसमें वह और Bobby Deol एकदम खूंखार अवतार में और खून के प्यासे नजर आ रहे हैं. उनका लुक और चीख रोंगटे खड़े कर देती है. इस वीडियो को शेयर कर सूर्या ने लिखा, ‘ईद मुबारक मेरे सभी प्रिय लोगों. ईद मुबारक.’

पेरुमाची द्वीप के योद्धा बने सूर्या तो विलेन बने बॉबी देओल

पिछले कुछ समय में तगड़े VFX और खतरनाक एक्शन वाली फिल्मों की संख्या तेजी से बढ़ी है. अब फिल्मों में व्यापक स्तर पर VFX का इस्तेमाल होने लगा है. सूर्या की आने वाली फिल्म ‘कंगुवा’ में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा. VFX कितना तगड़ा होगा, इसकी झलक अब तक आए टीजर और अन्य वीडियो में देख चुके हैं. ‘कंगुवा’ में सूर्या पेरुमाची द्वीप के पराक्रमी योद्धा कंगा उर्फ कंगुवा का किरदार निभा रहे हैं. वहीं बॉबी देओल उधीरन नाम के विलेन के रोल में हैं.

क्या होता है ‘कंगुवा’ का अर्थ

पिछले साल फिल्म के निर्देशक शिवा ने खुलासा किया था कि कंगु शब्द प्राचीन तमिल शब्द से लिया गया है, जिसका मतलब होता है ‘आग’. ऐसे में ‘कंगुवा’ का मतलब हुआ, वो आदमी जिसके पास आग की ताकत है.

38 भाषाओं में रिलीज होगी फिल्म

कंगुवा’ इसी साल थिएटर्स में रिलीज होगी. बताया जा रहा है कि इसे 38 भाषाओं में 3D में रिलीज किया जाएगा. इस फिल्म को शिवा ने डायरेक्ट किया है. ‘कंगुवा’ में दिशा पाटनी, जगपति बाबू, योगी बाबू, आनंद राज और रवि राघवेंद्र समेत कई और एक्टर्स हैं. फिल्म का म्यूजिक नेशनल अवॉर्ड विनिंग म्यूजिक डायरेक्टर देवी श्री प्रसाद ने दिया है.

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

Dhanteras kab hai: 6 या 7 नवंबर… कब है धनतेरस? पंचांग से दूर करें कंफ्यूजन, जानें सही तारीख

Dhanteras kab hai: 6 नवंबर 2026 को धनतेरस का पर्व पूरे विधि-विधान से मनाया जाएगा.…

29 minutes ago

Indians in Germany: जर्मनी में बजा भारतीयों का डंका, संख्या पहुंची 4 लाख के करीब; छात्रों की बनी पहली पसंद

Germany Student Visa: जर्मनी में भारतीय प्रवासियों का दबदबा तेजी से बढ़ा है, जहां भारतीय…

59 minutes ago

गैस का चैंबर बनी दिल्ली…! सीजन का रिकॉर्ड तोड़ AQI पहुंचा 380 के पार, प्रदूषण पर क्या बोला IMD?

Delhi Pollution AQI: दिल्ली में प्रदूषण का स्तर खतरनाक स्थिति में पहुंच गया है. CPCB…

1 hour ago

Gold Silver Price Today: दीवाली से पहले सोने-चांदी की चाल में यू-टर्न, 3000 रुपये तक उछले दाम; फटाफट चेक करें लेटेस्ट रेट्स

Gold Silver Price Today: दीवाली से पहले वैश्विक और घरेलू बाजारों में सोने-चांदी की कीमतों…

1 hour ago

अर्नब के बाद अब चक्रवात ‘मुरासु’ का कहर शुरू…! बंगाल की खाड़ी से बार-बार क्यों उठ रहे प्रलयकारी तूफान?

बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान 'मुरासु' को लेकर आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और तेलंगाना…

3 hours ago