Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

“वोट काटने के लिए किया गया रिहा”, राशिद इंजीनियर को मिली जमानत पर महबूबा मुफ्ती बोलीं- निर्दोष युवाओं को भी रिहा किया जाए

महबूबा मुफ्ती ने सांसद राशिद इंजीनियर को मिली अंतरिम जमानत को लेकर कहा कि “काश उन्होंने उन्हें संसद सत्र के दौरान रिहा कर दिया गया होता तो वह जनता के लिए संसद में बोल सकते.

Mehbooba Mufti

पीडीपी चीफ महबूबा मुफ्ती

J&K Election 2024: जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है. नेता एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं. इसी बीच बारामूला से सांसद राशिद इंजीनियर को चुनाव प्रचार के लिए हाई कोर्ट ने अंतरिम जमानत दे दी है. जिसको लेकर पीडीपी चीफ महबूबा मुफ्ती ने प्रतिक्रिया दी है.

“निर्दोष युवाओं को भी रिहा किया जाए”

समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए महबूबा मुफ़्ती ने कहा, “काश इंजीनियर रशीद को पार्लियामेंट सेशन के दौरान बेल मिल गई होती, जिससे वो अवाम की बात कर पाते. आज (मंगलवार को) उन्हें चुनाव के दौरान वोट माँगने के लिए रिलीज़ किया गया, अच्छी बात है. लेकिन हज़ारों नौजवान जो जेलों में इसी तरह बंद हैं, उन्हें भी ज़मानत मिले, उन्हें रिलीज़ करें.”

“वोट काटने के लिए मैदान में उतारा गया”

महबूबा मुफ़्ती कहती हैं, “इस घटनाक्रम पर शक होता है. नौजवान जो जेल में हैं, उनके मां-बाप को भी उनसे मिलने नहीं दिया जाता है. और इंजीनियर रशीद ना केवल खुद जेल से चुनाव लड़े, उन्हें उम्मीदवार ढूंढने की भी ज़रूरत नहीं पड़ती है. उन्हें वोट काटने के लिए मैदान में उतारा गया है. वो तो खुद जेल में थे तो ये उम्मीदवार किस एजेंसी ने चुनाव में उतारे?”

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital