जीतू पटवारी, प्रदेश अध्यक्ष, MP
Lok Sabha Election 2024: इंदौर लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार अक्षय कांति बम ने अपना नामांकन वापस लेने के बाद बीजेपी का दामन थाम लिया था. जिसको लेकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बीजेपी पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि इस प्रत्याशी का वैसे ही हरण कर लिया गया, जैसे रावण ने सीता का हरण किया था.
मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा, “इंदौर में लोकतंत्र का चीरहरण किया गया है. लोकतंत्र के साथ अत्याचार किया गया है. ऐसी परिघटना देश ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नये भारत में पिछले 10 साल में देखी है.
उन्होंने कहा कि “इससे पहले ऐसा नहीं होता था. पहले ज्यादा से ज्यादा बूथ कैप्चरिंग (मतदान केंद्रों पर मतपेटियों की लूट) होती थी और बूथों पर झगड़े होते थे. अभी इन्होंने (भाजपा) पूरे प्रत्याशी का हरण कर लिया है, जैसे सीता का हरण रावण ने किया था.”
प्रदेश अध्यक्ष ने आगे कहा कि कांग्रेस इंदौर सीट पर अपनी आगामी रणनीति को लेकर मंगलवार शाम तक खुलासा करेगी. बता दें कि कांग्रेस प्रत्याशी बम ने सोमवार (29 अप्रैल) सुबह पार्टी को तगड़ा झटका देते हुए अपना नामांकन वापस ले लिया और भाजपा में शामिल हो गए थे. इसके साथ ही, इंदौर सीट के संसदीय इतिहास में संभवत: पहली बार कांग्रेस की चुनावी चुनौती समाप्त हो गई है.
-भारत एक्सप्रेस
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी…
दिल्ली हाई कोर्ट ने आवारा कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण की प्रक्रिया तेज करने के…
रामनाथ गोयनका भारतीय पत्रकारिता के उन चुनिंदा नामों में हैं, जिन्होंने प्रेस की आजादी को…
पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जनता दल यूनाइटेड के उम्मीदवार नीरज कुमार ने अपना नामांकन…
मणिपुर यौन हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने ट्रायल कोर्ट और CBI को पीड़ित गवाहों…
भारत के लोकतंत्र में मुख्य चुनाव आयुक्त का पद हमेशा से विशेष महत्व रखता रहा…