Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

“मुस्लिमों को वोट देने से रोकने की कोशिश हो रही है”, CM ममता की सुरक्षा बलों को चेतावनी, बोलीं- आप की नौकरी लंबी है…कहीं दिक्कत न हो जाए

“मैं केंद्रीय सुरक्षा बलों से कहूंगी कि आप लोगों की नौकरी काफी लंबी है. काफी समय क काम करना है. आप लोगों की बहुत इज्जत करती हूं. इसलिए ऐसा मत कीजिए की आप को बाद में दिक्कत हो.

Mamta banerjee

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (फोटो X)

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर देश का सियासी पारा सातवें आसमान पर है. पूरे देश में तेजी के साथ प्रचार अभियान चल रहा है. नेता एक-दूसरे पर जमकर आरोप-प्रत्यारोप भी लगा रहे हैं. इसी कड़ी में पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला है. उन्होंन आरोप लगाया है कि सरकार ने ऐसे इंतजाम किए हैं कि मुस्लिम मतदान न कर पाएं.

मुस्लिम वोट न दे पाएं…ऐसी व्यवस्था की गई है

सीएम ने इस दौरान कहा कि हज पर जाने वालों को शुभकामनाएं, लेकिन हज जाने से पहले वोट दीजिए और फिर हज करने जाइये. जिलों में ऐसी व्यवस्था की गई है जिससे मुस्लिम वोट न दे पाएं. उन्होंने आरोप लगाए कि केंद्रीय सुरक्षा बल बीजेपी के इशारे पर काम कर रही है.

केंद्रीय सुरक्षा बलों को ममता की चेतावनी

उन्होंने कहा कि “मैं केंद्रीय सुरक्षा बलों से कहूंगी कि आप लोगों की नौकरी काफी लंबी है. काफी समय तक काम करना है. आप लोगों की बहुत इज्जत करती हूं. इसलिए ऐसा मत कीजिए की आप को बाद में दिक्कत हो. बीजेपी के कहने पर गोली मत चलाओ.”

पीएम मोदी पर बोला हमला

ममता बनर्जी ने पीएम मोदी का नाम लिए बिना निशाना साधा. उन्होंने कहा कि रोज सुबह नींद से उठकर देखिएगा प्रचार मंत्री का चेहरा. हर समय उनका ही चेहरा. नींद में भी उनका चेहरा देख आतंक हो रहा है.

यह भी पढ़ें- गृह मंत्रालय ने संदेशखाली की पीड़िता रेखा पात्रा को दी X कैटेगरी की सुरक्षा, बीजेपी ने बशीरहाट से बनाया है प्रत्याशी

बता दें कि सीएम ममता बनर्जी मुर्शिदाबाद में चुनावी रैली को संबोधित कर रही थीं. जहां पर उन्होंने सुरक्षा बलों को चेतावनी देने के साथ ही बीजेपी और केंद्र सरकार पर जमकर जुबानी हमला बोला.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital