एनडीए की मीटिंग आज.
NDA Meeting: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को लगातार तीसरी बार एनडीए संसदीय दल के नेता चुने जाएंगे. सुबह 11 बजे संसद भवन परिसर में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के सभी सांसदों की बैठक होने वाली है जिसमें औपचारिक तौर पर उन्हें संसदीय दल का नेता घोषित किया जाएगा
बैठक में भाजपा और सहयोगी दलों के सभी सांसद शामिल होंगे. भाजपा एवं सहयोगी दलों के सांसदों के साथ-साथ, एनडीए के सहयोगी दलों के प्रमुख, भाजपा शासित सभी राज्यों के मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री, विभिन्न राज्यों से जुड़े भाजपा के वे नेता जो विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष हैं और भाजपा के कई अन्य बड़े नेता भी बैठक में मौजूद रह सकते हैं. इससे पहले भाजपा के कई सहयोगी दल अपने-अपने सांसदों के साथ अलग-अलग बैठक करेंगे और इसके बाद सभी एनडीए की बैठक के लिए संसद भवन रवाना हो जाएंगे. एनडीए के नेता आज ही राष्ट्रपति भवन जाकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के सामने सरकार बनाने का दावा भी पेश करेंगे.
सूत्रों की मानें, तो बुधवार को पीएम आवास पर एनडीए नेताओं की बैठक में सर्वसम्मति से नरेंद्र मोदी को एनडीए के नेता चुनने के बाद कई अन्य सांसद भी भाजपा के संपर्क में आए हैं. बताया जा रहा है कि कई निर्दलीय सांसदों के अलावा कुछ छोटी पार्टियों से भी बातचीत अंतिम दौर में पहुंच गई है. इस बात की पूरी संभावना है कि लोकसभा चुनाव में 293 सीटों पर जीत हासिल करने वाले एनडीए के नेता, तीन सौ से ज्यादा सांसदों के समर्थन के साथ राष्ट्रपति के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश कर सकते हैं. सूत्रों ने बताया कि 9 जून की शाम को शपथ ग्रहण समारोह हो सकता है, हालांकि इसे लेकर अभी औपचारिक घोषणा नहीं की गई है.
बताया जा रहा है कि शपथ ग्रहण समारोह में केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाने वाले कई लाभार्थी, ‘विकसित भारत’ के ब्रांड एंबेसडर, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट में काम कर रहे श्रमिक, वंदे भारत ट्रेन और इस तरह की अन्य कई परियोजनाओं से जुड़े श्रमिक, ट्रांसजेंडर्स, सफाई कर्मचारी, स्वास्थ्य विभाग से जुड़े कर्मचारी भी शामिल हो सकते हैं. नेपाल, भूटान, बांग्लादेश, मालदीव और श्रीलंका सहित कई अन्य देशों के राष्ट्राध्यक्ष और बड़े नेता भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हो सकते हैं.
बताया जा रहा है कि भाजपा शासित राज्यों के सभी मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री भी इस बैठक में मौजूद रह सकते हैं. आज की इस बैठक में नरेंद्र मोदी को एनडीए संसदीय दल का नेता चुना जाएगा. इसके बाद 8 जून को नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे.
यह भी पढ़ें- एनडीए सांसदों का 7 जून को दिल्ली में होगा जमावड़ा, कई राज्यों के सीएम और BJP के बड़े नेता भी रहेंगे मौजूद, ये है वजह
बता दें कि पीएम मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को प्रधानमंत्री आवास पर हुई एनडीए की बैठक में सभी दलों ने सर्वसम्मति से नरेंद्र मोदी को अपना नेता चुन लिया है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एनडीए की बैठक में प्रधानमंत्री पद के लिए नरेंद्र मोदी के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसका टीडीपी के अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू, बिहार के मुख्यमंत्री एवं जेडीयू प्रमुख नीतीश कुमार और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एवं शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे सहित एनडीए के सभी नेताओं ने समर्थन किया.
-भारत एक्सप्रेस
Swami Govind Dev Giri wishes Amit Shah birthday: गृह मंत्री अमित शाह के जन्मदिन पर…
पीएम मोदी ने कहा कि मौजूदा वैश्विक व्यवस्था आज की चुनौतियों का समाधान नहीं कर…
Chandauli Double Murder: चंदौली के धीना थाना क्षेत्र में दो युवकों के शव बोरे में…
Kashi Sanskriti Sansad Sunil Deodhar Swami Jitendranand: काशी में 3, 4 और 5 नवंबर को…
15th All India Police Archery Championship Ranchi Santosh Gangwar: रांची के मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में…
तिब्बत और चीन में 7.0 तीव्रता के भूकंप से कई इलाकों में झटके महसूस किए…