गाजियाबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है. दोनों पर फैजाबाद लोकसभा क्षेत्र में भाजपा की हार के बाद अयोध्या के लोगों को गालियां देते हुए एक वीडियो बनाने और उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप है.
पुलिस ने 6 जून की देर रात उन्हें हिरासत में ले लिया. इनमें से एक युवक दक्ष चौधरी का नाम पहले भी विवादों में रहा है. वह कन्हैया कुमार को थप्पड़ मारने के मामले में चर्चा में आ चुका है. गाजियाबाद की थाना टीला मोड़ पुलिस ने अभद्र टिप्पणी करने के आरोपी दक्ष और अन्नू चौधरी को गिरफ्तार किया है. आरोपियों ने लोकसभा चुनाव में फैजाबाद सीट से भाजपा की हार पर एक वीडियो बनाकर वायरल किया था, जिसमें उन्होंने मतदाताओं को गालियां दीं.
सहायक पुलिस आयुक्त, शालीमार गार्डन, सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि 6 जून को सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो के बारे में जानकारी मिली थी जिसमें मतदाताओं की धार्मिक भावनाओं को आहत करने की नीयत से अभद्र टिप्पणी की गई है. इसका तत्काल संज्ञान लेकर थाना टीला मोड़ पर केस दर्ज कर दोनों नामजद अभियुक्तों को हिरासत में ले लिया गया है. गाजियाबाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ धारा 295ए और 504 के तहत मुकदमा दर्ज किया है.
यह भी पढ़ें- आज दिल्ली में जुटेंगे एनडीए के नवनिर्वाचित सांसद, नरेंद्र मोदी को चुना जाएगा संसदीय दल का नेता
आरोपी दक्ष चौधरी हिंदू रक्षा दल (एचआरडी) से भी जुड़ा हुआ है. वह गाजियाबाद के थाना टीला मोड़ इलाके का रहने वाला है. इससे पहले वह नॉर्थ ईस्ट दिल्ली से कांग्रेस प्रत्याशी कन्हैया कुमार को थप्पड़ मारकर चर्चा में आया था.
-भारत एक्सप्रेस
Russia Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच भारत सरकार ने बुधवार को एक बार फिर…
Election Commission Dispute: भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) के पूर्व संयुक्त निदेशक मोहम्मद अमीन ने बुधवार…
CJI Surya Kant viral caste remarks fact check: सोशल मीडिया पर जाति और आरक्षण को…
Ujjain Riot: सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के तहत चल रहे चौड़ीकरण कार्य के दौरान हुए उपद्रव…
Flydubai Hijacking: विमान के ओमानी को-पायलट ने मुख्य पायलट स्मित मचार पर चाकू से हमला…
CAQM Pollution Action Plan: दिल्ली-NCR में सर्दी आते ही प्रदूषण का ग्राफ बढ़ जाता है,…