चुनाव

मेरठ में बीजेपी के ‘राम’ अरुण गोविल का क्यों हुआ विरोध? लोगों ने चुनाव बहिष्कार की दी धमकी, जानें, क्या है वजह

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर चुनाव प्रचार तेजी के साथ चल रहा है. सभी पार्टियों के उम्मीदवार जनता के बीच पहुंचकर वोट देने की अपील कर रहे हैं. इसी कड़ी में मेरठ से बीजेपी प्रत्याशी अरुण गोविल को चुनाव प्रचार के दौरान विरोध का सामना करना कड़ा. अरुण गोविल मेरठ में एक रोड-शो निकाल रहे थे. तभी लोगों ने उनके चुनावी रथ को रोक लिया और मुर्दाबाद के नारे लगाए.

रोड-शो के दौरान लगे मुर्दाबाद के नारे

मिली जानकारी के अनुसार, बीजेपी के राम यानी कि अरुण गोविल मेरठ के पल्लवपुरम में रोड-शो कर रहे थे, तभी कुछ लोगों ने उनका विरोध शुरू कर दिया. लोगों ने उन्हें चुनाव बहिष्कार के पोस्टर दिखाए और मुर्दाबाद के नारे लगाए. जिसमें महिलाएं भी शामिल थीं.

समझाने पर भी नहीं माने लोग

इस दौरान लोगों ने कैंट से बीजेपी विधायक अमित अग्रवाल के खिलाफ भी मुर्दाबाद के नारे लगाए. अमित अग्रवाल और मेयर हरिकांत अहलूवालिया और एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज लोगों को समझाने की लाख कोशिश करते रहे, लेकिन भीड़ ने उनकी एक भी न सुनी. पुलिसकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद लोगों को रथ के आगे से हटाया.

इसे भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: जानिए कांग्रेस के उन वायदों को, जिनके जरिए जनता से मांगेगी वोट

इसलिए कर रहे चुनाव का बहिष्कार

बता दें कि पल्लवपुरम इलाके में एक बिल्डर ने जबरन दीवार तोड़कर रास्ता बना दिया है. जिसके विरोध में लोग करीब एक महीने से धरना प्रदर्शन कर रहे हैं. बिल्डर की दबंगई का सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी विरोध कर रही है. स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने जनप्रतिनिधियों से इस मामले को लेकर कई बार बात की, लेकिन अब तक उनकी सुनवाई नहीं हुई. इसी के चलते अब लोग चुनाव का बहिष्कार कर रहे हैं. ये लोग जगह-जगह बहिष्कार के पोस्टर भी लगा रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

‘दुनिया बदलाव के दौर से गुजर रही, UN जैसी संस्थाएं नाकाम’, PM मोदी ने बताया नई विश्व व्यवस्था में क्या होगी भारत की भूमिका

पीएम मोदी ने कहा कि मौजूदा वैश्विक व्यवस्था आज की चुनौतियों का समाधान नहीं कर…

1 hour ago

तिब्बत-चीन में 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, कुछ ही मिनटों में तीन बार हिली धरती

तिब्बत और चीन में 7.0 तीव्रता के भूकंप से कई इलाकों में झटके महसूस किए…

2 hours ago