देश

अरविंद केजरीवाल के खिलाफ हो गया AAP का ये पूर्व नेता, सीएम पद से हटाने के लिए खटखटाया अदालत का दरवाजा

Delhi Liquor Policy Case: दिल्ली शराब घोटाला मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद से आम आदमी पार्टी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. एक तरफ AAP जेल से सरकार चलाने का दावा कर रही है, तो वहीं दूसरी ओर बीजेपी केजरीवाल के इस्तीफे की मांग कर रही है. इसी बीच AAP के एक पूर्व विधायक ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है.

पूर्व AAP नेता ने दायक की याचिका

दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री संदीप कुमार ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सीएम की कुर्सी से हटाने के लिए हाई कोर्ट पहुंच गए हैं. संदीप कुमार ने हाई कोर्ट में एक याचिका दायर की है. जिसमें उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने हिरासत में जाने के बाद भी सीएम पद से इस्तीफा नहीं दिया है, जबकि अब उन्होंने सीएम बने रहने का अधिकार खो दिया है.

केजरीवाल को सीएम पद से हटाने की मांग

आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक संदीप कुमार ने शनिवार यानी कि 6 अप्रैल को दिल्ली हाई कोर्ट में एक याचिका दायर की है. जिसमें उन्होंने कोर्ट से मांग की है कि अरविंद केजरीवाल को सीएम पद से हटाया जाए. AAP के पूर्व नेता ने कहा कि ईडी द्वारा गिरफ्तार होने के बाद भी अरविंद केजरीवाल सीएम की कुर्सी संभाल रहे हैं. जबकि अब उनके पास ये अधिकार नहीं है.

कोर्ट ने खारिज कर दी थी याचिकाएं

संदीप कुमार की याचिका पर अदालत 8 अप्रैल को सुनवाई कर सकती है. हालांकि ये पहली याचिका नहीं है, जिसमें अरविंद केजरीवाल को सीएम पद से हटाने की मांग की गई है. इससे पहले भी दो याचिकाएं कोर्ट में दायर हो चुकी हैं, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया था.कोर्ट ने याचिकाओं को खारिज करते हुए कहा था कि ये मुख्यमंत्री के अधिकार क्षेत्र का मामला है, इसलिए कोर्ट इसमें दखल नहीं देगा.

यह भी पढ़ें- Money Laundering: ED के समन पर पेश नहीं होने पर अमानतुल्लाह के खिलाफ शिकायत, अदालत 9 को सुनाएगी फैसला

कोर्ट ने इस मामले को लेकर कहा था कि हिरासत में रहते हुए अरविंद केजरीवाल पद पर रहेंगे या नहीं, ये फैसला खुद उन्हें लेना है. इसके अलावा अगर कोई संवैधानिक संकट की स्थिति बनती है तो फिर उपराज्यपाल या फिर राष्ट्रपति इसपर फैसला लेंगे.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

‘पितृ पक्ष में तृतीया तिथि का विशेष महत्व…’ जानिए आज के पंचांग में क्या है खास और कौन सा रहेगा मुहूर्त?

Pitru Paksha Panchang: 29 सितंबर 2026 को पितृ पक्ष के अंतर्गत तृतीया श्राद्ध है. पंचांग…

38 minutes ago

पहलगाम की अरु घाटी में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव, आधे सफर से लौटने को मजबूर सैलानी; स्थानीय कारोबार प्रभावित

पहलगाम की अरु घाटी में मोबाइल नेटवर्क, एटीएम, स्वास्थ्य और शौचालय की भारी कमी। सैलानी…

5 hours ago

द ग्रेट मंडल बनाम कमंडल संघर्ष: वह दिन जब बिहार ने आडवाणी की रथ यात्रा रोक दी

Mandal Vs Kamandal: एलके आडवाणी की रथ यात्रा 25 सितंबर 1990 को गुजरात के सोमनाथ…

6 hours ago

स्टूडेंट हॉस्टल से CM हाउस तक: वह रात जब लालू ने बिहार की कमान संभाली

Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद यादव के उभार की कहानी सिर्फ एक राजनेता की जीवनी…

7 hours ago

35 से ज्यादा लग्जरी घड़ियां, अकूत जमीन और 500-500 के नोटों की गड्डियां… बिहार के इस पावर कपल के ठिकानों पर पड़ा छापा

VIGILANCE RAID ON BIHAR OFFICER COUPLE: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance)…

7 hours ago

ठहाका, तेवर और तूफानी राजनीति! जानिए कैसे लालू यादव ने हमेशा के लिए बदल दिए भारतीय लोकतंत्र के नियम

Lalu Prasad Yadav: भारतीय लोकतंत्र में लालू प्रसाद यादव की पहचान एक खास राजनीतिक शैली…

7 hours ago