चुनाव

PM Modi In Bihar: “मोदी की गारंटी से इंडी गठबंधन घबरा रहा है”, नवादा में प्रधानमंत्री का INDIA Alliance पर हमला

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीजेपी के समर्थन में ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं. बिहार के पूर्णिया से चुनावी शंखनाद करने वाले पीएम मोदी आज (7 अप्रैल) नवादा चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंचे. जहां पर पीएम मोदी ने रैली को संबोधित करते हुए सरकार के कार्यों को गिनाया, वहीं विपक्ष पर जमकर हमला भी बोला.

पीएम मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए कहा कि “मैं ​बिहार और मगध की धरती को प्रणाम करता हूं. मगध की इस महान धरती में चंद्रगुप्त मौर्य का शौर्य है, आचार्य चाणक्य की बौद्धिक क्षमता है और इसमें देश को दिशा देने का सामर्थ्य है. ये क्षेत्र बिहार के पहले मुख्यमंत्री बिहार केसरी श्रीकृष्ण बाबू की जन्मभूमि भी है. नवादा लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी की भी कर्मभूमि है.

पीएम मोदी ने इस दौरान बिना नाम लिए राहुल गांधी पर तंज कसा. पीएम मोदी ने कहा कि इंडी गठबंधन चुनाव में कहीं नजर नहीं आ रहा है, क्योंकि उनके एक वरिष्ठ नेता पिछले कुछ दिनों से जिद करके बैठे हुए हैं, कि जब तक उन्हें पीएम पद का उम्मीदवार घोषित नहीं किया जाएगा, वह प्रचार नहीं करेंगे. इसके साथ ही इंडी गठबंधन के अंदर घमासान मचा हुआ है. वे लोग कहते हैं कि चुनाव के नतीजे आने पर घोषणा करेंगे कि पीएम कौन होगा?

“मोदी की गारंटियां इंडी गठबंधन को पसंद नहीं हैं”

प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि “मोदी देश से गरीबी खत्म करने के मिशन में जुटा है. मैं भी आप ही की तरह गरीबी को जीकर यहां आया हूं. गरीब का बेटा मोदी, गरीब का सेवक है. मैं जब तक देश के हर भाई-बहन की गरीबी दूर नहीं कर लूंगा, चैन से नहीं बैठूंगा. मोदी की गारंटियां इंडी गठबंधन को पसंद नहीं आ रही हैं.

यह भी पढ़ें- ‘उंगली काटकर देवी मां को चढ़ाई’, शख्स बोला- तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे नरेंद्र मोदी, रोज करता है PM की पूजा

इंडी गठबंधन के एक बहुत बड़े नेता ने कहा है कि मोदी जो आपको गारंटी देता है, उस पर बैन लगना चाहिए. ये लोग कहते हैं, मोदी का गारंटी देना ही गैर-कानूनी है. अरे, इतने डर गए हो क्या? मोदी की गारंटी से घबरा रहे हो क्या?”

“इंडिया गठबंधन देश के विभाजन की बात करता है”

सनातन धर्म को समाप्त करने की बात करते हैं. इंडी गठबंधन वाले भारत के एक और विभाजन करने की बात करते हैं. कांग्रेस पार्टी के नेता खुलेआम बयान दे रहे हैं कि वो दक्षिण भारत को अलग कर देंगे. कांग्रेस ने जो अपना घोषणापत्र जारी किया है, उसमें भी मुस्लिम लीग के विचारों की छाप है. कांग्रेस ने ‘घोषणापत्र’ नहीं, ‘तुष्टिकरण पत्र’ जारी किया है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

यूपी SIR को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, चुनाव आयोग को दिए जांच के निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची से नाम हटाने के लिए बड़ी संख्या…

4 minutes ago

‘हर अपमान एससी-एसटी एक्ट का अपराध नहीं’, फिरोजाबाद मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने हटाईं धाराएं

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने फिरोजाबाद के भूरी सिंह को एससी-एसटी एक्ट के आरोपों से मुक्त कर…

1 hour ago

फूल तोड़ते समय फिसला मासूम का पैर, बचाने में पिता की भी गई जान

ग्रेटर नोएडा की महागुन माइवुड्स सोसाइटी में 23वीं मंजिल से गिरकर पिता और 11 साल…

2 hours ago

हिन्दी फिल्म संगीत के सुनहरे इतिहास को समझने का मौका देती है पंकज राग की किताब ‘धुनों की यात्रा’

हिन्दी फिल्म संगीत का इतिहास सिर्फ लोकप्रिय गीतों और मशहूर संगीतकारों की कहानी नहीं है,…

3 hours ago

क्या कंगना रनौत ने PM Modi के लिए रखा करवा चौथ का व्रत? जानें वायरल क्लिप का सच

सोशल मीडिया पर बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत का एक क्लिप तेजी से…

4 hours ago