प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)
PM Modi On Delhi Election Result: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली में ऐतिहासिक जीत दर्ज कर ली है. पार्टी ने दो-तिहाई सीटों पर जीत हासिल कर 27 साल बाद दिल्ली की सत्ता में वापसी की है. 2015 से लगातार सत्ता में रही आम आदमी पार्टी (AAP) को हराकर बीजेपी ने शानदार प्रदर्शन किया है. इस बड़ी जीत से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी बेहद उत्साहित हैं. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले Twitter) पर इसे ‘विकास और सुशासन की जीत’ बताया.
पीएम मोदी ने लिखा, “जनशक्ति सर्वोपरि है!
विकास की जीत होती है, सुशासन की जीत होती है. मैं दिल्ली के अपने प्यारे भाइयों और बहनों को इस शानदार और ऐतिहासिक जनादेश के लिए नमन करता हूं. हम इन आशीर्वादों को पाकर बहुत ही सम्मानित और सम्मानित महसूस कर रहे हैं. यह हमारी गारंटी है कि हम दिल्ली के विकास, लोगों के जीवन की समग्र गुणवत्ता में सुधार और यह सुनिश्चित करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे कि दिल्ली एक विकसित भारत के निर्माण में प्रमुख भूमिका निभाए.”
दिल्ली की जनता ने इस बार बीजेपी पर पूरा भरोसा जताया और उसे ऐतिहासिक जीत दिलाई. अब पार्टी राजधानी के विकास को नई दिशा देने के लिए तैयार है. बीजेपी की इस जीत को मोदी सरकार की नीतियों और विकास कार्यों का समर्थन माना जा रहा है.
इसे भी पढ़ें- पूर्व CM केजरीवाल को हराने वाले Pravesh Verma पर है भारी कर्ज, जानें कितनी है Net worth
-भारत एक्सप्रेस
Russia Ukraine War: रूस ने कीव समेत यूक्रेन के कई शहरों पर बड़े पैमाने पर…
Makka Pact Impact on India Pakistan War: क्या भारत-पाक तनाव में सऊदी अरब और तुर्किये…
Why Makkah Pact Activated: सऊदी अरब पर हूती हमलों के बाद पाकिस्तान, तुर्किये और सऊदी…
जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की…
सुप्रीम कोर्ट ने नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान की अंतरिम जमानत के खिलाफ…
Pakistan Political Crisis: पाकिस्तान में शहबाज शरीफ, असीम मुनीर और मोहसिन नकवी के बीच बढ़ती…